‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट होने के बाद जोधपुर में चारण सभा भवन के पीछे जलभराव की समस्या का समाधान हो गया। ऐसे ही टेम्पो स्टैंड के पीछे पड़ा मलबा भी एक ही दिन में सफाईकर्मियों ने उठाकर स्थानीय लोगों को राहत दी है। शहर के सरदार मार्केट में बीते 15 दिनों से चल रहे पॉवर कट की समस्या का भी विभाग ने निसतारण करवा दिया है। वहीं सन सिटी हॉस्पिटल के पीछे कचरा न उठाने की समस्या का भी निगम ने पोस्ट के बाद समाधान कर लोगों को बदबू और गंदगी से राहत दी है। ‘भास्कर समाधान’ पर इनमें से प्रमुख मामलों के पोस्ट होने के बाद जिम्मेदारों ने समस्या का समाधान करवाकर लोगों को राहत भी दी है। हालांकि जोधपुर के लोगों की बिजली, पानी, सफाई और कचरे से जुड़ी कई समस्याएं अब भी विभाग के पास लंबित हैं। पहले एक नजर डालते हैं उन समाधानों पर जिससे लोगों की परेशानी दूर हुई… युवराज सिंह राठौड़ बने 'पब्लिक के स्टार' जोधपुर के रावतों का बास से विकास ने लगातार पॉवर कट की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि उनके एरिया सरदार मार्केट, बाईजी का तालाब, वार्ड 37 में पूरे बाजार में बीते 15 दिन से रोज 4 से 5 घंटे का पॉवर कट रहता है। इससे सभी व्यापारी परेशान हैं। इस समस्या पर कार्रवाई करते हुए जोधपुर डिस्कॉम कॉल सेंटर के एग्जिक्यूटिव युवराज सिंह ने समाधान करवा सप्लाई बहाल करवा दी है। पोस्ट के बाद उठा लिया मलबा शहर के टेम्पो स्टैंड के पीछे शिव गौरी किराणा स्टोर से मुकेश ने सीवरेज का मलबा बीच सड़क छोड़ जाने की शिकायत पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा कि सुबह से सफाईकर्मी इस मलबे को यूं ही बीच सड़क छोड़ गए हैं जिससे बदबू और असुविधा हो रही है। इस पर वार्ड 34 के सफाई प्रभारी रवि कुमार ने मलबा उठवाकर सामधान करवा दिया है। सप्ताह से खुले में पड़ा कचरा उठा सनसिटी हॉस्पिटल के पीछे मेन रोड पर कचरा पड़े होने की समस्या भास्कर समाधान पर पोस्ट की थी। शिकायतकर्ता राहुल शर्मा ने बताया कि मण्डोर रोड, पावटा एरिया में सनसिटी हॉस्पिटल के पीछे दूसरी गली में सप्ताह तक कचरा नहीं उठता। आसपास से गुजरने वालों को बहुत असुविधा होती है। यहां आसपास कई कोचिंग संस्थान हैं। बच्चों को भी इससे खासी परेशानी होती है। इस समस्या के सामने आने के बाद निगम ने तुरंत समाधान करवाते हुए कवरा उठवाकर सफाई कर दी है। पोस्ट के बाद मिली जलभराव से मुक्ति शहर के महामंदिर रोड, पोलो 2, पावटा से राजीव भाटी ने जलभराव की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि उनके एरिया में चरण सभा भवन के पीछे पुराने वार्ड 48 में भगत सिंह मार्ग पर बारिश के बाद लगातार जलभराव होने से लोग परेशान हैं। यहां बने नाले के एक कोने के डैमेज होने के कारण पानी यहां गलियों में भर जाता है। उचित निकासी न होने से पानी घरों में भी घुस जाता है। इस समस्या का समाधान करते हुए वार्ड 83 के सफाई प्रभारी विजय कुमार ने निकासी सही करवाकर जलभराव की समस्या का हल कर दिया है। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान होने बाकी हैं… सप्लाई में आ रहा बदबूदार पानी जोधपुर के शिव शक्ति पार्क, प्रताप नगर के विजय चौहान ने गंदे बदबूदार पानी आने की समया पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि शिव शक्ति पार्क के पास इंदिरा कॉलोनी में बीते कुछ दिनों से गंदा बदबूदार पानी आ रहा है जो बिल्कुल भी उपयोग के लायक नहीं है। इस समस्या का समाधान करवाएं क्योंकि रोज की जरूरत का पानी भी नहीं मिल रहा। 36 महीनों से अंधेरे में 500 घर शहर से महज 8 किलोमीटर दूर गांव नांदड़ा कल्ला में बिजली की समस्या विक्रम ने भेजी है। उन्होंने लिखा कि शहरी क्षेत्र से महज 8 किलोमीटर दूर इस गांव के लोग बीते तीन साल से अंधेरे में जीने को मजबूर हैं। गांव से दो किलोमीटर दूर उचियारड़ा जीएसएस से सप्लाई देने का कई बार ज्ञापन देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब 500 घरों वाला गांव अंधेरे में जीने को मजबूर है। केन्द्रीय विद्यालय पर सफाई नहीं जोधपुर से संदीप नायक ने अभयगढ़ स्कीम, एयरफोर्स कॉलोनी से साफ–सफाई से जुड़ा मुद्दा उठाया है। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय विद्यालय नंबर 1 के आसपास ही साफ–सफाई नहीं होती। बेंच के नीचे और आपास कचरे का ढेर लगा है। नालियां प्लास्टिक से भरी हुई हैं। लेकिन सफाईकर्मी यहां से नियमित कचरा नहीं उठाते हैं। सरकारी पाइपलाइन पर 2 अवैध वॉल्व शहर की अंबे नगर कॉलोनी से दिनेश सिंह ने सरकारी पानी की पाइपलाइन से जुड़ी समस्या भास्कर समाधान पर पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी के अंदर कुछ लोगों ने अवैध रूप से पाइपलाइन पर दो वॉल्व लगा रखे हैं। अब वो अपनी मर्जी से पानी की सप्लाई को नियंत्रित कर रहे हैं जिससे आगे के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर या गांव की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… 1.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग 2.‘भास्कर समाधान’: एक पोस्ट से मिल रहा हल:अजमेर में अधिकारी शिकायतों पर ले रहे एक्शन, यूजर बोले 25 साल से नालियां ठीक नहीं हुईं तो दरगाह बाजार का 15 दिन से गड्‌ढा 3.‘भास्कर समाधान’: समस्याओं का हल एक पोस्ट से:अधिकारी शिकायतों का खुद करवा रहे समाधान, अजमेर में नाली, सफाई और पानी सबसे बड़ी बुनियादी समस्या 4.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 5‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप