जोधपुर पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी विकास को मंडोर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर जिले के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास और अपहरण सहित सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। स्कॉर्पियों से 3.300 किलो एमडी ड्रग पकड़ी थी एसपी सतनाम सिंह ने बताया- यह गिरफ्तारी 16 दिसंबर 2024 को लोहावट थाना पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से संबंधित है। उस समय एक स्कॉर्पियो गाड़ी से 3.300 किलोग्राम अवैध सिंथेटिक ड्रग्स एमडी बरामद की गई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने पहले आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन विकास पिछले तीन सालों से फरार चल रहा था। वह पुलिस से बचने के लिए लगातार अलग-अलग जगहों पर फरारी काट रहा था। जोधपुर के मंडोर से पकड़ा जिला स्पेशल टीम के प्रभारी एएसआई गोरधन राम और उनकी टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास को जोधपुर के मंडोर से पकड़ा। उसे बाद में लोहावट थाना प्रभारी हरिसिंह राजपुरोहित को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी 007 गैंग का सक्रिय सदस्य भी है।