प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उन्होंने नए टर्मिनल का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उड़ान योजना के सेकेंड फेज की शुरुआत की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी पचपदरा पहुंचे जहां उन्होंने रिफाइनरी के साथ लगभग 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, उद्घाटन और शिलान्यास किया। यहां सभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- मैं सोशल मीडिया देख रहा था। यहां का आर्किटेक्चर और इंटीरियर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। चारों तरफ राजस्थान ही राजस्थान दिख रहा है। पीएम मोदी ने देखा नया टर्मिनल, पचपदरा में की तारीफ पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह करीब 11 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद उन्होंने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उड़ान योजना के सेकेंड फेज की शुरुआत की। इसके बाद सीएम भजनलाल शर्मा, राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु और गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। वहीं पीएम ने पचपदरा में जनसभा को संबोधित करते हुए नए टर्मिनल की तारीफ की। वहीं उड़ान योजना को लेकर कहा कि छोटे-छोटे शहरों से अब एयर कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी। देखें पीएम मोदी के दौरे की फोटो… इवेंट से जुड़े अपडेट्स पढ़ें… 1. पीएम ने की उड़ान योजना की शुरुआत पीएम मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट से उड़ान योजना की शुरुआत की। पचपदरा में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा- मारवाड़ में पर्यटन, व्यापार और रोजगार को नई गति देगा। इस कार्यक्रम में जो लोग जोधपुर से जुड़े है। मैं उनका अभिनंदन करता हूं। जोधपुर से ही आज उड़ान योजना के नए चरण की शुरुआत हुई है। इसके तहत छोटे-छोट शहरों और दूर-दराज के क्षेत्रों को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा।
2. सिविल एविएशन मंत्री ने लिखा-जोधपुर खूब उत्साहित इससे पूर्व शनिवार सुबह केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उन्होंने नए टर्मिनल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही एयरपोर्ट की फोटो शेयर करते हुए लिखा- जोधपुर खूब उत्साहित है। नए टर्मिनल का केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी नए टर्मिनल का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- पीएम मोदी नए टर्मिनल और संशोधित उड़ान योजना की शुरुआत करेंगे। 480 करोड़ की लागत से तैयार हुआ नया एयरपोर्ट जोधपुर का नया एयरपोर्ट 480 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। इसका नया टर्मिनल 37 एकड़ में तैयार किया गया है। यह पुराने एयरपोर्ट से 6 गुना बड़ा है। इस एयरपोर्ट में एंट्री गेट से फ्लाइट में डायरेक्ट एंट्री के लिए 6 एयरोब्रिज बनाए गए हैं। नए टर्मिनल में जोधपुर व राजस्थान से जोड़ते हुए यहां पर्यावरण के लिए प्राणों की आहुति देने वाली अमृता देवी और वीर दुर्गादास की पेंटिंग भी लगवाई गई है। यह भवन आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ सांस्कृतिक पहचान को भी दर्शाता है। करीब 37 एकड़ क्षेत्र में तैयार हुआ यह टर्मिनल भवन मौजूदा टर्मिनल से 6 गुना बड़ा है और इस टर्मिनल से यात्री क्षमता 10 गुना तक बढ़ जाएगी। भवन का निर्माण 24 हजार वर्गमीटर में किया जा रहा है और इस पर लगभग 480 करोड़ रुपए की लागत आई है। जबकि वर्तमान टर्मिनल केवल 3,900 वर्गमीटर का है।
अब देखें नए एयरपोर्ट के PHOTOS…