जोधपुर की बनाड़ थाना पुलिस ने शुक्रवार को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 किलो अफीम पकड़ी। मामले में पुलिस ने 6 लाख रुपए की नकदी के साथ आरोपी तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस अब आरोपी से मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, DCP मनीष चौधरी के निर्देशन में ADCP नरेंद्र सिंह देवड़ा, ACP अनिल शर्मा की मॉनिटरिंग में थानाधिकारी ईश्वर चंद्र पारीक के नेतृत्व में पुलिस ने जालेली में मादक पदार्थ की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त के संबंध में पूछताछ कर रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से इस मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा। DCP मनीष चौधरी के मुताबिक, पुलिस टीम को ओर से लगातार अवैध मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क को तोड़ने के लिए कार्रवाइयां की जा रही है। इसी कड़ी में ये कार्रवाई की गई, जिसमें एक आरोपी पकड़ा गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।