जोधपुर में अवैध मादक पदार्थ के साथ महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला के कब्जे से करीब 500 ग्राम डोडा पोस्त और रुपए बरामद किए गए है। महिला मादक पदार्थ किससे और कहां से खरीदकर लेकर आई थी, इसकी जांच की जा रही है। मामला बासनी थाने का है। पुलिस ने सांगरिया फांटा स्थित लक्ष डेयरी एंड मावा भंडार पर दबिश देकर पालू पत्नी प्रमोद विश्नोई गिरफ्तार किया। महिला से डोडा पोस्त समेत 8 हजार रुपए नगद भी जब्त किए गए। आस-पास के इलाकों में बेचती थी महिला लोकल पेडलर के तौर पर आस-पास के इलाकों में डोडा पोस्त बिक्री करती थी। मौके पर पहुंची पुलिस को महिला के पास एक पर्स मिला। तलाशी के दौरान उसके पास से डोडा पोस्त बरामद किया गया। पुलिस अब महिला से डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।