जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ पब्लिक की समस्याओं को पुरजोर आवाज में सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाने का एक सशक्त जनमंच बन गया है। शहर के अलग–अलग वार्ड और गलियों से आ रही रियल टाइम समस्याओं के समाधान करवाने के लिए अधिकारी और जन प्रतिनिधी भी लगातार सक्रिय हैं। नतीजा शहर में सकारात्मक बदलाव और विकास भी नजर आने लगा है। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… बासनी: स्कूल के पास डाल रहे कचरा, बच्चों पर कुप्रभाव जोधपुर। सालावास रोड, वार्ड 45 से दीपक भड़ानिया ने स्कूल के सामने ही कचरा डालने का मुद्दा उठाया है। उन्होंने लिखा है कि सालावास रोड, एमआईए–I फेज में स्कूल के गेट के सामने ही कचरा डाला जा रहा है। स्थानीय लोगों को कई बार इसके लिए मना कर चुके हैं लेकिन कोई बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारी नहीं समझ रहा है। 181 पर भी शिकायत कर चुके हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। गेट के सामने कचरा डालने से बेसहारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है जिससे बच्चों को आते–जाते खतरा भी रहता है। मदेरणा: गली में 20 दिन से रोड लाइट खराब, सुनवाई नहीं जोधपुर। काली माता मंदिर रोड, श्रीराम चौक, मदेरणा से सोहनराम विश्नोई ने रोड लाइट के खराब होने की शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि वार्ड 91 के शिव मंदिर के पास पोल नंबर 593 पर रोड लाइट बीते करीब 20 दिनों से बंद पड़ी है। संकरी गली और सघन आबादी क्षेत्र होने के कारण अंधेरे से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है। साथ ही 593 और 595 नंबर पोल पर नई लाइट लगाए जाने की भी जरूरत भी है। इस समस्या के बारे में कई बार स्थानीय लाइनमैन और निगम को सूचित कर चुके हैं। नागौरी गेट: पीने के पानी के लिए तीन साल से काट रहे चक्कर जोधपुर। शहर के 'भास्कर समाधान' पर सर्किट हाउस रोड से मोहनलाल ने पेयजल से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि नागौरी गेट, बाबा रामदेव मंदिर के आसपास, काकड़ी रोड, भरत कैम्पर के पास पेयजल की समस्या बीते तीन सालों से बनी हुई है। जरूरत भर का पानी भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। टैंकर मंगवाकर काम चलाना पड़ रहा है। जलदाय विभाग फतेह सागर, सूर सागर और कुड़ी के अलग–अलग ऑफिसों के चक्कर लगवा रहा है लेकिन समस्या का समाधान नहीं कर रहा है। बार–बार शिकायत कर अब हम लोग भी थक चुके हैं। आदर्श नगर: सड़क लेवल में अंतर, कट पर मुड़ते ही हादसे का डर जोधपुर। शहर के आदर्श नगर इलाके के रोड नंबर 17 से इंद्र सिंह राठौड़ ने डिवाइडर के दोनों तरफ सड़क की असमान ऊंचाई की शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि इलाके के प्रेम नगर एरिया में नई बनी सड़क रोड कट के एक तरफ ऊंची जबकि दूसरी तरफ नीची है। रोड के बीच में कई जगह कट भी बनाए हुए हैं जो दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा हैं। कार वगैरह छोटे वाहन जब कट से दूसरी तरफ जाते हैं तो कार का पहिया बिल्कुल हवा में लटका हुआ महसूस होता है। रोड का काम भी काफी महीनों से अधूरा है। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… डिगाड़ी रोड: पोस्ट के बाद हुआ जर्जर सड़क का मेंटीनेंस जोधपुर। 'भास्कर समाधान' पर भंवरलाल ने पोस्ट कर बताया था कि डिगाड़ी रोड से 10 दुकान मार्केट की तरफ पानी की लाइन बिछाने के लिए कुछ माह पहले यह सड़क खोदी गई थी। लेकिन काम पूरा होने के बाद पीएचईडी विभाग या संबंधित अन्य विभाग ने न तो रोड के गड्ढे को ठीक से भरा न ही अब तक सड़क ही बनाई है। इस रास्ते से रोज सैकड़ों लोग गुजरते हैं। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने एक्शन लेते हुए टूटी रोड का मेंटीनेंस करवा दिया है। मण्डोर रोड: सफाई प्रभारी विजय कुमार बने ‘पब्लिक के स्टार’ जोधपुर। 'भास्कर समाधान' पर मण्डोर रोड, भदवासिया, पावटा से भोमाराम ने पोस्ट कर सफाई और कचरा नियमित रूप से न उठने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने शिकायत की थी कि हमारे यहां हॉस्टल का जूठा खाना और कचरा यहां खुले में डाला जाता है। इससे गंदगी फैलती है और बेसहारा पशुओं का भी जमावड़ा लगा रहता है। समस्या पोस्ट होने के बाद वार्ड 83 के सफाई प्रभारी विजय कुमार ने साफ–सफाई करवाकर इसका समाधान करवा दिया है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग