जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ ने लोगों को अपने गांव, गली, मोहल्ले और वार्ड की समस्याओं को खुलकर उठाने की ताकत दी है। अब लोग प्रशासन से न केवल सवाल पूछ रहे हैं बल्कि फोटो–वीडियो शेयर कर अधिकारियों को जमीनी हकीकत भी दिखा रहे हैं। इसने विभागों को भी सक्रिय होकर लोगों की परेशानी दूर करने के लिए प्रेरित किया है। आज की समस्याएं जानने से पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद सुधरी रोड लाइट जोधपुर के सारण नगर, 10 दुकान, डिफेंस किड्स एकेडेमी स्कूल के पास वाली गली में रोड लाइट खराब होने की समस्या रणजीत गोस्वामी ने पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि गली में पानी की पाइपलाइन डालने का काम भी प्रगति पर है। इसलिए पूरी गली खुदी हुई है। ऐसे में रोड लाइट बंद होने से अंधेरे में आने–जाने में असुविधा हो रही है। 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट पब्लिश होने के बाद संबंधित विभाग ने यह समस्या सुलझा दी है। वार्ड 83 के सफाई प्रभारी विजय बने ‘पब्लिक के स्टार’ 'भास्कर समाधान' पर महामंदिर रोड, पोलो 2 पावटा से महेश ने कॉलोनी में साफ–सफाई न होने औ नियमित कचरा न उठने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि हमारे यहां न तो सफाई कर्मचारी समय से सफाई करते हैं न ही नियमित रूप से कचरा ही उठाया जाता है। गंदगी के कारण लोगों को बहुत असुविधा होती है। गलियों, सड़कों और घरों के आगे कचरा एकत्र रहता है। बार–बार जमादार और कर्मचारियों को कहने के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं है। 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट पब्ग्लिश होने के बाद वार्ड 83 के सफाई प्रभारी विजय कुमार ने तुरंत एक्शन लेते हुए सफाई करवा दी। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… बेसहारा कुत्तों का भय, मुख्य रास्तों पर जमावड़ा 'भास्कर समाधान' पर पाल रोड, राज एनक्लेव कॉलोनी, अमृत नगर से कौशल ने बेसहारा कुत्तों की बढ़ती संख्या की ओर प्रशासन का ध्यान दिलाते हुए पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारे यहां बड़ी संख्या में बेसहारा कुत्तों का झुंड मुख्य रास्तों, गली और चौराहों के आसपास रहता है। आए दिन ये टू–व्हीलर्स, छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के पीछे दौड़ते हैं। इनमें से कुछ तो बहुत आक्रामक हैं। कुत्तों के काटने की भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार शिकायत करने के बाद भी निगम इनपर नियंत्रण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। बीच रोड मेनहोल का ढक्कन टूटा, हादसे का डर जोधपुर के देवेन्द्र ने सुभाष चौक, श्रीकृष्णा मंदिर सर्किल, रतनाड़ा से सड़क के बीच में मेनहोल काढक्कन टूटने से बने गड्‌ढे की शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्णा मंदिर रोड की गली नंबर दो में रोड के बीच मेनहोल का ढक्कन टूटने से गड्‌ढा हो गया है। 181 पर भी शिकायत दर्ज करवाई लेकिन अभी तक कोई समाधन नहीं हो सका हे। यह एक व्यस्त रोड है जहां से सैकड़ों लोग गुजरते हैं। जल्द समाधान न होने से कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। गली में मोहल्ले भर का कचरा डंप कर रहे लोग जोधपुर के सौदागरान मोहल्ला से परवीन अंसारी ने कचरे की समस्या भेजी है। उन्होंने बताया कि हमारे मोहल्ले के नुक्कड़ पर आसपास की कॉलोनी का कचरा लाकर डंप किया जा रहा है। इससे पूरे मोहल्ले में गंदगी और कचरे के ढेर लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि मच्छरों की वजह से मेरी बेटी को डेंगू हो चुका है। एक अवैध टैक्सी स्टैंड भी बन गया है। रात होते ही यहां टैक्सी–कैब ड्राइवर एकत्र हो शराब पीकर उत्पात मचाते हैं। हमारे यहां न तो सफाई कर्मचारी समय से सफाई करते हैं न ही नियमित रूप से कचरा ही उठाया जाता है। टूटी गड्‌ढों भरी रोड दे रही राहगीरों को दर्द एम्स हॉस्पिटल रोड से जयसिंह राजपुरोहित ने टूटी सड़क और गड्‌ढों भरे सफर की परेशानी भेजी है। उन्होंने बताया कि एम्स जाने वाले रोड के सामने वाली मुख्य सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि इस पर सफर करना मुसीबत बुलाने जैसा है। खासकर एम्स आने जाने वाले मरीज,परिजन और एम्बूलेंस के लिए सड़क के बड़े–बड़े गड्‌ढे और ऊबड़–खाबड़ सतह दर्द देने का काम ही कर रही है। बारिश के समय इन गड्‌ढों में पानी भर जाने से ये दिखाई ही नहीं देते जिससे दोपहिया वाहन चालकों को हमेशा हादसे का डर लगा रहता है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग