जोधपुर की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की 7 बाइक बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ पहले भी तीन मामले थाने में दर्ज हैं। वहीं पुलिस अब आरोपी से चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। थानाधिकारी गोविंद व्यास ने बताया- वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू की। इसी दौरान जांच में पुलिस ने नरपत पुत्र जगदीश नाम के युवक को पकड़ा। उससे पूछताछ में सामने आया कि उसने कई जगहों पर बाइक चोरी की वारदातें की हैं। उसकी निशानदेही पर 7 चोरी की बाइक बरामद की गईं। फिलहाल पुलिस चोरी की अन्य वारदातों को लेकर चोर से पूछताछ कर रही है।