जोधपुर में वाहन चोर लगातार बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। चोरों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में हॉस्पिटल, घर और गार्डन के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाया। जोधपुर कमिश्नरेट के वेस्ट जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के तीन मामले सामने आए हैं। लगातार बढ़ती घटनाओं से लोगों में चिंता का माहौल है और पुलिस पर भी सवाल उठने लगे हैं। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में किशनाराम निवासी खरिया जिला फलोदी हाल निवासी रामेश्वर नगर ने रिपोर्ट देखकर बताया कि शुक्रवार को वह अशोक उद्यान में गया था। मोटरसाइकिल अशोक उद्यान के बाहर खड़ी की थी। कुछ समय बाद जब देखा तो वहां पर मोटरसाइकिल नहीं थी। कोई अज्ञात व्यक्ति 5 से 5:30 बजे के बीच मोटरसाइकिल चुरा ले गया। घर के बाहर खड़ी बाइक को उड़ाया दूसरा मामला भगत की कोठी थाने का है। सुभाष नगर निवासी दीपक ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि शुक्रवार को उसकी बाइक सुभाष नगर गली नंबर 3 स्थित घर के बाहर खड़ी थी। भाई को सुबह 3 से 4 के बीच कोई चुरा ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह को सौंपी है। हॉस्पिटल से बाइक चोरी तीसरा मामला शास्त्री नगर थाना इलाके में सामने आया है। थाने में दी रिपोर्ट में शकील खान निवासी चांदना भाकर ने बताया कि वह 29 मार्च को मथुरादास माथुर हॉस्पिटल गया था। अस्पताल में बाइक खड़ी करके काम से चला गया और फिर वापस आकर देखा तो बाइक वहां पर नहीं थी। आसपास पता करने पर भी कोई जानकारी नहीं मिली, कोई व्यक्ति उसे चुरा ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल गंगाराम को सौंपी है।