जोधपुर के महामंदिर थाना इलाके में नागोरी गेट रोड पर तेज स्पीड सिटी बस ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति और उसकी दो बेटियां घायल हो गई। दोनों स्कूल से लौट रही थी। बता दें कि बाइक सवार अपनी दोनों बेटियों को लेकर जा रहा था, अचानक सामने से आ रही सिटी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस पूरी घटना एक वीडियो भी सामने आया है। घायल बाइक सवार के भांजे की ओर से थाने में रिपोर्ट दी गई है। थाने में दी रिपोर्ट में भांजे तारीख खान निवासी BJS कॉलोनी मोहन नगर ने बताया कि उनके मामा अपनी दो बेटियों को लेकर बाइक से जा रहे थे, इस दौरान सामने से आ रही एक सिटी बस ने उन्हें टक्कर मार दी जिसकी वजह से वे घायल हो गए। बस को भगा ले गया ड्राइवर घटना का CCTV भी सामने आया है, जिसमें सिटी बस बाइक को टक्कर मारते हुए नजर आ रही है। हादसे के बाद ड्राइवर ने बस को भगा ले गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों बेटियोंं को संभाला। हालांकि गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ।