जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के जिला पश्चिम की टीमों ने साइबर सेल और संचार साथी (CEIR) पोर्टल की मदद से आमजन को बड़ी राहत दी है। पुलिस ने गुम और चोरी हुए 110 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सुपुर्द किए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 33 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस उपायुक्त (जोधपुर पश्चिम) कमल शेखावत ने बताया कि साइबर सेल (पश्चिम) और जिला पश्चिम के विभिन्न थानों की टीमों ने संचार साथी पोर्टल की तकनीकी मदद से इन मोबाइलों को ट्रेस किया है। शेखावत के अनुसार इस पोर्टल की मदद से अब तक जिला जोधपुर पश्चिम द्वारा कुल 820 मोबाइल बरामद कर परिवादियों को लौटाए जा चुके हैं। मोबाइल गुम होने पर क्या करें? डीसीपी शेखावत ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल चोरी या गुम होने पर तुरंत संचार साथी पोर्टल पर उसे ब्लॉक करवाएं। इसके लिए निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाएं: