जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेडीवीवीएनएल) ने बड़ा फेरबदल करते हुए 152 एईएन, 49 एक्सईएन 11 एसई के तबादले किए हैं। इसमें डिस्कॉम में कई महत्वपूर्ण शाखों की जिम्मेदारी भी बदली गई है। वहीं, अधीक्षण अभियंता (एसई) स्तर के अधिकारियों के तबादले एवं पदस्थापन आदेश भी जारी किए गए हैं। सचिव (प्रशासन) अखिलेश कुमार पिपल द्वारा जारी आदेश के अनुसार 11 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। इन अधीक्षण अभियंता किया तबादला हुआ तबादलों के तहत जैसलमेर के एसई (बीएफएल) छत्तर सिंह मीणा को एसई (क्यूसी) जोधपुर, पाली के एसई (ओ एंड एम) अजय माथुर को एसई (डीसी) जोधपुर तथा आईटी जोधपुर के रामनिवास विश्नोई को एसई (सीएसएस) जोधपुर लगाया गया है। वहीं आरए एंड सी जोधपुर के घनश्याम चौहान को एसई (सीसी) जोधपुर तथा विजिलेंस जोधपुर के माधाराम मेघवाल को एसई (ओ एंड एम) सिरोही की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चूरू के एसई (ओ एंड एम) रघुवीर प्रसाद वर्मा को एसई (विजिलेंस) जोधपुर, अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे संजीव माथुर को एसई (एमएम) जोधपुर तथा कमल सिंह मीणा को एसई (ओ एंड एम) पाली भेजा गया है। गयाद सिंह को एसई (ओ एंड एम) फलोदी, पदोन्नति के बाद अजय कुमार शर्मा को एसई (ओ एंड एम) चूरू तथा भावतोष परमार को एसई (आरए एंड सी) जोधपुर पदस्थापित किया गया है। यहां देखें AEN की पूरी लिस्ट यहां देखें xen की पूरी लिस्ट यहां देखें SE की पूरी लिस्ट