सहकारिता मंत्रालय के पांच साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सहकार सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को जोधपुर के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जोधपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव के तत्वावधान में एक कृषक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने पांच श्रेष्ठ किसानों को सम्मानित किया। उन्होंने किसान जोगाराम, चैन सिंह, बीरवलराम, सहीराम और हरजीराम को सम्मान चिन्ह प्रदान किए। जिला कलेक्टर ने सम्मानित कृषकों से उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली और उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने किसानों को सहकारिता से अधिक जुड़ने और कृषि के उन्नत तरीके अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर को-ऑपरेटिव बैंक के सहायक अधिशाषी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, शाखा प्रबंधक नितिन सहित अन्य सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।