जोधपुर के महामंदिर थाना क्षेत्र स्थित कृषि मंडी में दुकान में ही काम करने वाले एक स्टॉफ ने अपने साथियों के साथ मिलकर किराने की होलसेल दुकान से किराना सामग्री चुरा ली। इसका पता चलने पर अब दुकान मालिक की ओर से थाने में रिपोर्ट दी गई है। फिलहाल मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। दुकान मालिक प्रेम प्रकाश महाजन ने बताया कि उनकी एक दुकान शिव शक्ति प्रोडक्ट मंडोर की कृषि मंडी में है। दुकान पर काम करने स्टॉफ ललित ने अपने साथियों के साथ मिलकर दुकान की डुप्लीकेट चाबी बना ली थी। इस चाबी के जरिए पिछले कई दिनों से वो दुकान का ताला खोलकर बाइक पर सामान चुराकर ले जाते थे। 9 अप्रैल की सुबह उन्होंने 5 बजे उनके सामने की दुकान के मालिक ने उन्हें देख लिया। इस पर उन्होंने स्टॉफ से दुकान जल्दी खोलने के बारे में पूछा तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। बाद में शाम को उन्होंने मालिक को सूचना दी। अगले दिन जब वो दुकान पहुंचे तो किराना सामग्री का स्टॉक कम मिला। वहीं दुकान में का। करने वाला स्टॉफ दुकान भी नहीं आया। इस पर संदेह हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। वहीं पास में ही काम करने वाले उन्काराराम को पुलिस ने पकड़ लिया। फिलहाल ललित की तलाश जारी है। दुकान मालिक के मुताबिक मुख्य आरोपी ललित चौधरी करीब 50 दिनों से दुकान में रह रहा था। अंदेशा है कि उसने चाबी 15 से 20 दिन पहले बनाई थी। जिसमें वो दुकान से इलायची, कालीमिर्च जैसे सामान चुरा ले जाता था।