जोधपुर में ऋषभ हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री गोदाम में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर दमकल विभाग की 9 गाड़ियों पहुंची। करीब 1 घंटे में आग पर काबू पाया। गनीमत यह रहेगी किसी तरह के तरह की जनहानि नहीं हुई। हादसा बोरानाडा औद्योगिक क्षेत्र में हुआ। फायर ब्रिगेड के बासनी ऑफिस अधिकारी प्रशांत सिंह चौहान ने बताया- बोरानाडा औद्योगिक क्षेत्र में ऋषभ हैंडीक्राफ्ट के नाम से एक फैक्ट्री है। जिसका पास में ही गोदाम है। गोदाम में एक्सपोर्ट होने वाले आइटम्स की पैकिंग का काम किया जाता है। इस गोदाम में आग लगने की करीब 4 बजे सूचना मिली थी जिसके बाद दमकल विभाग की गाड़ियां रवाना हुई। इसमें बासनी से 2 बोरानाडा से एक शास्त्री नगर से दो चौपासनी और नागोरी के गेट फायर ब्रिगेड ऑफिस से दो-दो गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची। इन दमकलों ने करीब 1 घंटे में आग पर काबू पा लिया। वही गोदाम में रखा सामान जलकर खाक हो गया जिससे फैक्ट्री मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। गोदाम में हैंडीक्राफ्ट आइटम और पैकिंग में इस्तेमाल होने वाला सामान रखा हुआ था, जिसके कारण आग का धुआं दूर तक दिखाई दे रहा था। आग बुझाने वाली टीम में दक्षिण चीफ फायर ऑफिसर जलज घसीया, उत्तर चीफ फायर ऑफिसर जय सिंह चौहान, बासनी व रिको बोरानाडा अधिकारी प्रशांत सिंह चौहान, शास्त्री नगर अधिकारी मोहनलाल, और रिको बोरानाडा प्रभारी जसराज मौके पर मौजूद थे।