जोधपुर में हनुमान जयंती के अवसर पर शहर के प्रमुख मंदिरों में देर रात तक भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। भजन-कीर्तन, विशेष पूजा-अर्चना और महाप्रसादी के आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के रोकड़िया बालाजी विकास संस्थान की ओर से हनुमान जयंती पर मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान भजन गायक छोटू सिंह रावना ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष सुरजीत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि भजनों की मधुर प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। मंदिर परिसर में महाप्रसादी का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सभी भक्तों ने गुरुओं के सानिध्य में दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। कोषाध्यक्ष मोतीलाल प्रजापत और सुरेश चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में हर आयु वर्ग के लोग शामिल हुए और भजनों पर नृत्य कर अपनी आस्था व्यक्त की। पप्पू सोनी और कैलाश विश्नोई के अनुसार हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। समिति द्वारा पिछले 18 वर्षों से लगातार हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जो आस्था और परंपरा का प्रतीक बन चुका है। कार्यक्रम को सफल बनाने में गोपाल प्रजापत, रघुनाथ विश्नोई, बद्रीराम जांगिड, बाबूलाल प्रजापत, दिनेश सेन, सुनील विश्नोई, ललित दैया, गौरव विश्नोई, जितेंद्र दैया, पंडित जीवराज माली, ओमप्रकाश मेवाड़ा, सागर गौड़ सहित कई कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। वहीं, सिवांची गेट स्थित प्रत्यक्ष बालाजी मंदिर में इस अवसर पर विशेष फूलमंडली का श्रृंगार किया गया। यहां महाज्योत के दर्शन के लिए भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूबा नजर आया। कायापलट बालाजी में 25वां पाटोत्सव व संगीतमय सुंदरकांड कायलाना झील स्थित श्री कायापलट बालाजी (वैष्णव धाम) में महंत श्री बालक दास जी के सानिध्य में 25वां पाटोत्सव और श्री हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भी विशेष आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। महोत्सव में समाज के कई गणमान्य नागरिक और मातृशक्ति उपस्थित रहीं। इनमें मुख्य रूप से टीकम दास वैष्णव, नंदकिशोर वैष्णव, गिरधारी दास (भाजपा), भंवर दास शेखाला, त्रिलोक दास तुलेसर, राजू दास कनोडिया, मुकेश (RAC), रोहित वैष्णव (सूथला), विशनदास (कुई), मगदास, महेंद्र, चेतन दास, देवी किशन (बावड़ी), चंपालाल, भंवरलाल प्रजापत, कैलाश, मनोज, नवरत्न, छोटसा, गोविंद (काकेलाव) और एडवोकेट धन दास शामिल रहे। वहीं, मातृशक्ति की ओर से श्रीमती मंजू वैष्णव, शीतल वैष्णव, बेबी वैष्णव, छोटा देवी, भावना, रेखा, धापू देवी और रुकमा कंवर सहित अन्य भक्तों ने उपस्थित रहकर बालाजी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया।