बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखंड और पश्चिम रेलवे के साबरमती स्टेशन पर चल रहे तकनीकी कार्यों के चलते अप्रैल माह में ट्रेनों का संचालन भारी रूप से प्रभावित रहेगा। जोधपुर मंडल से संचालित होने वाली और यहां से गुजरने वाली दो दर्जन से अधिक ट्रेनों का शेड्यूल प्रभावित होगा। इसके परिणामस्वरूप यात्रियों को 30 अप्रैल तक कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि चूरू-सादुलपुर रूट पर लाइन दोहरीकरण के तहत ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए रेलवे द्वारा ब्लॉक लिया जा रहा है, जिससे 14 से 30 अप्रैल तक यातायात प्रभावित रहेगा। इसी तरह, साबरमती स्टेशन पर भी तकनीकी कार्य के कारण कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला गया है और कुछ को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। ये ट्रेनें पूरी तरह रद्द ट्रेन संख्या 14823 जोधपुर-रेवाड़ी 25 से 28 अप्रैल तक (4 ट्रिप) रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 14824 रेवाड़ी-जोधपुर 26 से 29 अप्रैल तक (4 ट्रिप) रद्द रहेगी। आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें: 14891 जोधपुर-हिसार: 14 से 29 अप्रैल तक चूरू तक ही चलेगी (चूरू-हिसार के बीच रद्द)। 14892 हिसार-जोधपुर: 15 से 30 अप्रैल तक चूरू से संचालित होगी (हिसार-चूरू के बीच रद्द)। 14823 जोधपुर-रेवाड़ी: 15 अप्रैल को यह ट्रेन लोहारू तक ही जाएगी। 22915 बांद्रा टर्मिनस-हिसार: 27 अप्रैल को चूरू तक ही संचालित होगी। 22916 हिसार-बांद्रा टर्मिनस: 28 अप्रैल को चूरू से रवाना होगी। 14821 जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस: 13 अप्रैल को केवल आबू रोड तक संचालित होगी (आबू रोड-साबरमती के बीच रद्द)। 14822 साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस: 14 अप्रैल को साबरमती के बजाय आबू रोड से जोधपुर के लिए प्रस्थान करेगी। परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें: डीआरएम ने बताया कि सादुलपुर रूट पर ब्लॉक के कारण 13 प्रमुख ट्रेनें निर्धारित तिथियों में रेवाड़ी, रींगस, फुलेरा, डेगाना, जयपुर व मेड़ता बाईपास मार्ग से संचालित होंगी। इनमें 22471/22472 लालगढ़-दिल्ली सराय, 22421/22482 दिल्ली सराय-जोधपुर, 12324 बाड़मेर-हावड़ा, 15624 कामाख्या-भगत की कोठी, 12371/12372 हावड़ा-बीकानेर, 12259/12260 सियालदाह-बीकानेर, 19271 भावनगर-हरिद्वार और 19027/19028 बांद्रा टर्मिनस-जम्मूतवी ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा, 13 अप्रैल को चलने वाली 22497 श्रीगंगानगर-तिरुच्चिराप्पल्लि हमसफर एक्सप्रेस साबरमती के पास अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग (वाया खोडियार, चांदलोडिया बी केबिन और साबरमती ए केबिन) से संचालित होगी। 4 घंटे देरी से रवाना होगी जोधपुर-रेवाड़ी ट्रेन: रेलवे प्रशासन के अनुसार, ट्रेन संख्या 14823 जोधपुर-रेवाड़ी 15 अप्रैल को जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 4 घंटे की देरी से रवाना होगी। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।