जोधपुर में कबड्डी प्रतियोगिता और खेल अभियान का शुभारंभ किया गया है। इसका आयोजन क्रीड़ा भारती की ओर से किया जा रहा है। इसमें 200 से ज्यादा युवक-युवतियों की टीमें हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन कार्यक्रम एयरफोर्स स्थित शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय (फिजिकल कॉलेज), केंद्रीय विद्यालय 1 और 2 सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुआ। क्रीड़ा भारती जोधपुर महानगर अध्यक्ष वरूण धनाडिया ने बताया- इस अभियान का मकसद 2036 ओलिंपिक में कबड्डी को शामिल कराना है। भारत की दावेदारी को मजबूत बनाने में ऐसे आयोजन अहम हैं। धनाडिया ने युवाओं से कबड्डी को दुनिया में नाम कमाने का आह्वान किया। इस प्रतियोगिता को लेकर शहर में 9 खेल मैदानों पर 200 से ज्यादा टीमों के मुकाबले हुए। प्रतियोगिता के विजेता टीमों को अंतिम समारोह में सम्मान दिया जाएगा। महानगर सचिव नीरज कौशिक ने बताया प्रांत अध्यक्ष पृथ्वीराज जोधा, सचिव ओमप्रकाश पुरोहित, कबड्डी कोऑर्डिनेटर अग्राराम चौधरी समेत गोपाराम, प्रदीप, रमेश, चतुभुज, बृजपाल सिंह, लोकेंद्र सिंह जैसे कई कार्यकर्ता शामिल रहे।