जोधपुर के कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र में विवाहिता ने पानी के टांके में कूदकर जान दे दी। मृतका के पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 29 अक्टूबर शाम 6 बजे मोती नगर थाना इलाके की है। मृतका के पति ने पुलिस में दी शिकायत के अनुसार, विवाहिता ने मानसिक रूप से परेशान होकर सुसाइड किया। पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी, दो बच्चों और ससुर के साथ कुड़ी भगतासनी में रहता है। वॉइस रिकॉर्डिंग से पता चला पति भानु का कहना है कि उनके घर में किसी प्रकार का कोई घरेलू विवाद नहीं था। घटना के दिन और उससे पिछली रात को जब मृतका के मोबाइल पर दो अनजान लोगों के व्हाट्सएप कॉल और मैसेज आए, तो पति ने शक होने पर फोन चेक किया। वॉइस रिकॉर्डिंग खंगालने पर पता चला कि फोन करने वाले लोग लगातार पैसों की मांग कर रहे थे। आरोपियों ने विवाहिता को ब्लैकमेल कर मांगे पैसे पति ने जब मामले की पड़ताल की तो सामने आया कि फोन करने वाले आरोपियों के दबाव में आकर उसकी पत्नी पहले ही 20,000 रुपए और घर के कुछ गहने बेचकर उन ठगों को दे चुकी थी। इन अज्ञात ठगों द्वारा लगातार रुपयों की मांग करने और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर ही महिला ने यह सुसाइड का कदम उठाया। रिपोर्ट के अनुसार पति ने बताया कि इसी मानसिक प्रताड़ना के कारण उसकी पत्नी ने जान दी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने एम्स मोर्च्यूरी पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और कार्रवाई शुरू की।