उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर-फुलेरा रेलखंड पर स्थित मेड़ता रोड जंक्शन यार्ड में लेवल क्रॉसिंग-100 के स्थान पर रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) के निर्माण कार्य के चलते रेलवे द्वारा मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण मई में जोधपुर मंडल से संचालित होने वाली 21 ट्रेनों का यातायात एक-दो दिन के लिए प्रभावित रहेगा। जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि सुगम व सुरक्षित रेल संचालन के लिए यह निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस दौरान 4 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, 5 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द की जाएंगी, 8 ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित रहेंगे तथा 4 ट्रेनों को रास्ते में रेगुलेट किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है। पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें: ट्रेन संख्या 14891 (जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस): 24 मई को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 14892 (हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस): 25 मई को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 22977/22978 (जयपुर-जोधपुर-जयपुर इंटरसिटी सुपरफास्ट): 24 मई को दोनों दिशाओं में पूरी तरह कैंसिल रहेगी। आंशिक रूप से रद्द रहने वाली ट्रेनें: ट्रेन संख्या 22422 (जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सालासर सुपरफास्ट): 24 मई को जोधपुर से डेगाना के बीच रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 22421 (दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर सालासर सुपरफास्ट): 24 मई को डेगाना से जोधपुर के बीच रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 14722 (अबोहर-जोधपुर एक्सप्रेस): 23 मई को अबोहर से प्रस्थान करने वाली यह ट्रेन बीकानेर से जोधपुर के बीच रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 14721 (जोधपुर-भटिंडा एक्सप्रेस): 24 मई को जोधपुर से बीकानेर के बीच रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 14892 (हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस): 24 मई को हिसार से प्रस्थान करने वाली यह ट्रेन डेगाना से जोधपुर के बीच रद्द रहेगी। परिवर्तित मार्ग से संचालित होने वाली ट्रेनें: 14813 (जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस): 24 मई को निर्धारित मार्ग जोधपुर-मेड़ता-फुलेरा के स्थान पर जोधपुर-लूनी-मारवाड़ जंक्शन-अजमेर-फुलेरा मार्ग से चलेगी। यह लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन एवं अजमेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। 14888 (बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस): 24 मई को जोधपुर-मेड़ता रोड-बीकानेर के स्थान पर जोधपुर-फलोदी-लालगढ़-बीकानेर मार्ग से चलेगी। 14887 (ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस): 23 मई को ऋषिकेश से प्रस्थान करने वाली यह ट्रेन बीकानेर-फलोदी-जोधपुर मार्ग से चलेगी और फलोदी स्टेशन पर रुकेगी। 14707 (हनुमानगढ़-दादर रणकपुर एक्सप्रेस): 24 मई को बीकानेर-फलोदी-जोधपुर मार्ग से चलेगी और फलोदी स्टेशन पर ठहराव करेगी। 14814 (भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस): 23 मई को भोपाल से रवाना होने वाली यह ट्रेन फुलेरा-अजमेर-मारवाड़ जंक्शन के बदले हुए मार्ग से संचालित होगी। 14853 (वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस): 23 मई को वाराणसी सिटी से प्रस्थान करने वाली यह ट्रेन फुलेरा-अजमेर-मारवाड़ जंक्शन मार्ग से चलाई जाएगी। 14087 (दिल्ली-जैसलमेर रुणिचा एक्सप्रेस): 24 मई को फुलेरा-अजमेर-मारवाड़ जंक्शन के परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। 22632 (बीकानेर-मदुरई एक्सप्रेस): 24 मई को बीकानेर-रतनगढ़-चूरू-सीकर-जयपुर मार्ग से संचालित की जाएगी। मार्ग में रेगुलेट होने वाली ट्रेनें: 15624 (कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस): 22 मई को रतनगढ़-मेड़ता रोड स्टेशनों के बीच 120 मिनट की देरी से चलेगी। 12465 (इंदौर-जोधपुर रणथंभौर एक्सप्रेस): 24 मई को फुलेरा-मेड़ता रोड जंक्शन स्टेशनों के बीच 20 मिनट विलंब से संचालित होगी। 22481 (जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट): 24 मई को जोधपुर-मेड़ता रोड जंक्शन स्टेशनों के बीच 30 मिनट देरी से चलेगी। 12468 (जयपुर-जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस): 24 मई को फुलेरा-मेड़ता रोड बाईपास स्टेशनों के बीच 30 मिनट विलंब से चलेगी।