जोधपुर में शुक्रवार को शहर में जमकर बारिश हुई। दोपहर करीब ढाई बजे शुरू हुआ बारिश का दौर शाम करीब 5:30 बजे तक चला। महज तीन घंटे की बारिश में ही शहर जाम हो गया। भैरूजी चौराहे पर लंंबा जाम लग गया। इसके साथ ही सड़कों पर पानी भर गया। भीतरी शहर के कई इलाकों में सड़कों पर नदी की तरह पानी बहने लगा। वहीं भैरूजी चौराहे से खतरनाक पुलिया की तरफ जाने वाले रास्ते को भी बंद कर दिया गया था। आगे क्या- मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट बुधवार शाम से रात तक करीब 44 मिमी बारिश हुई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बुधवार को दिन का अधिकतम पारा 4.4 डिग्री गिरकर 32.2 डिग्री रह गया। इसके साथ यह अपने जुलाई महीने के औसत स्तर 36 डिग्री से 3.8 डिग्री नीचे भी चला गया। न्यूनतम पारे में भी 1.8 डिग्री की गिरावट आई। यह 27.4 डिग्री रहा जो कि जुलाई के औसत 27.1 डिग्री से 0.3 डिग्री ज्यादा है। जोधपुर में 7 जुलाई को मानसून की दस्तक के बाद बारिश पर ब्रेक लगा हुआ था। लेकिन बुधवार को हुई बारिश से शहरवासियों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। जून-जुलाई में औसत से कम बारिश 23 जुलाई तक के आंकड़ों के अनुसार- जोधपुर में एक जून से सामान्य से 20.2 प्रतिशत कम बारिश हुई है। 23 जुलाई तक सामान्य बारिश 112.7 एमएम होनी चाहिए थी, जबकि इस बार केवल 92.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। 26 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जोधपुर में मानसून के आने का समय 26 जून से 3 जुलाई के बीच तय है। इस बार यह 7 जुलाई को आया। जिस दिन मानसून प्रवेश किया, उस दिन शहर में बारिश नहीं हुई। लगभग 15 दिन के बाद बुधवार को पहली बार जमकर बारिश हुई। शहर में करीब 44 मिमी (1.75 इंच) बारिश हुई। कई जगह पानी भर गया। अब मौसम विभाग ने शहर में 26 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी किया है।