जोधपुर में बुनियादी सुविधाओं और नागरिक व्यवस्थाओं से जुड़ी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। कहीं जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान हैं तो कहीं ट्रैफिक नियमों की अनदेखी हादसों का कारण बन रही है। वहीं, भास्कर समाधान पर उठाई गई शिकायतों के बाद प्रशासन ने नांदड़ा कलां गांव को उच्चियारड़ा जीएसएस से जोड़कर बिजली आपूर्ति सुचारु की और सोजती गेट के खुले नाले पर लोहे की जाली लगवाकर लोगों को राहत पहुंचाई। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… आज की ‘पब्लिक की स्टार’: शिवानी आज की हमारी स्टार ऑफिसर शिवानी, एग्जीक्यूटिव, डिस्कॉम कॉल सेंटर बनी हैं। जोधपुर शहर से करीब 8 किलोमीटर दूर स्थित नांदड़ा कलां गांव के निवासी विक्रम ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट की थी कि पिछले तीन वर्षों से गांव में बिजली आपूर्ति बाधित रहती थी। उच्चियारड़ा जीएसएस से कनेक्शन नहीं होने के कारण करीब 500 घरों के लोगों को बार-बार बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा था। समस्या मिलने के बाद शिवानी ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई करवाई। इसके बाद गांव को उच्चियारड़ा जीएसएस से जोड़ दिया गया, जिससे बिजली आपूर्ति सुचारु हुई और ग्रामीणों को लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिली। उनकी त्वरित एवं प्रभावी कार्यशैली के लिए उन्हें आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। बिजली कनेक्शन मिलने पर ग्रामीणों को राहत जोधपुर शहर से करीब 8 किलोमीटर दूर स्थित नांदड़ा कलां गांव में पिछले तीन वर्षों से बिजली आपूर्ति की समस्या बनी हुई थी। शिकायतकर्ता विक्रम ने बताया कि कई बार गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर स्थित उच्चियारड़ा जीएसएस से बिजली कनेक्शन जोड़ने की मांग की थी, लेकिन सुनवाई नहीं होने से करीब 500 घरों के लोगों को बार-बार बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद विद्युत विभाग ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए गांव को उच्चियारड़ा जीएसएस से जोड़ दिया। इससे बिजली आपूर्ति पहले की तुलना में अधिक सुचारू हो गई और लंबे समय से परेशान ग्रामीणों को राहत मिली। सोजती गेट के खुले नाले पर लगी मजबूत लोहे की जाली, हादसों का खतरा टला शहर के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र सोजती गेट पर लंबे समय से खुला नाला राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का कारण बना हुआ था। स्थानीय निवासी जयकिशन प्रजापत ने इस समस्या को उठाते हुए नाले को सुरक्षित करने की मांग की थी। शिकायत के बाद नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए खुले नाले पर मजबूत लोहे की जाली लगवा दी। इससे राहगीरों और दुकानदारों को राहत मिली है तथा दुर्घटना की आशंका काफी हद तक कम हो गई है। मुख्य सड़क बदहाल, कीचड़ और गड्ढों से राहगीर परेशान चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर-14 को सेक्टर-21 से जोड़ने वाली मुख्य सड़क लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। क्षेत्र के निवासी नवीन रांकावत ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भरने से कीचड़ फैल जाता है। इससे दोपहिया वाहन चालकों, साइकिल सवारों और पैदल राहगीरों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है और आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। सीवरेज लाइन क्षतिग्रस्त, घरों के बाहर फैल रहा गंदा पानी गुड़ा रोड स्थित झालामंड क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन के कारण घरों के बाहर गंदा पानी जमा हो रहा है। क्षेत्र की निवासी रीमा इशिका ने बताया कि लंबे समय से सीवरेज का गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है, जिससे बदबू और गंदगी का माहौल बना हुआ है। इससे क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है और स्थानीय लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
खाली प्लॉट बना कचरा घर, गंदगी से लोग परेशान सूर्य कॉलोनी के एचयू-62 क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से खाली पड़ा एक प्लॉट स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। शिकायतकर्ता चौहान ने बताया कि प्लॉट के चारों ओर बाउंड्री वॉल नहीं होने से यहां गाय, कुत्ते और अन्य पशु घूमते रहते हैं तथा लोगों द्वारा कचरा भी डाला जा रहा है। इससे पूरे क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध फैल रही है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रेड लाइट पर नियमों की अनदेखी, दुर्घटना का बढ़ा खतरा जालोरी गेट की ओर जाने वाले सोजती गेट मार्ग पर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी से हादसे का खतरा बढ़ गया है। क्षेत्र के निवासी विष्णु प्रजापत ने बताया कि रेड लाइट होने के बावजूद कई वाहन चालक ग्रीन सिग्नल का इंतजार किए बिना रॉन्ग साइड से आगे निकल जाते हैं। इससे चौराहे पर बार-बार जाम की स्थिति बनती है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… 1.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 2.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 3.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 4.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 5.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 6.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग 7.‘भास्कर समाधान’: एक पोस्ट से मिल रहा हल:अजमेर में अधिकारी शिकायतों पर ले रहे एक्शन, यूजर बोले 25 साल से नालियां ठीक नहीं हुईं तो दरगाह बाजार का 15 दिन से गड्ढा 8.‘भास्कर समाधान’: समस्याओं का हल एक पोस्ट से:अधिकारी शिकायतों का खुद करवा रहे समाधान, अजमेर में नाली, सफाई और पानी सबसे बड़ी बुनियादी समस्या 9.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 10.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप