जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ पर लोग बुनियादी जरूरतों से जुड़ी समस्याओं को पोस्ट के जरिये अधिकारियों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। हकीकत देखने के बाद संबंधित विभाग भी उन पर तुरंत कार्रवाई कर समाधान करवा रहा है। इसलिए अपना मोबाइल उठाइए और समस्या पोस्ट कर जिम्मेदारों से सवाल पूछिये। शहर में बदलाव लाने का यह आपका पहला कदम होगा। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… पाल रोड: बिजली का खम्भा कभी भी गिर सकता जोधपुर के पाल रोड, फेज–1, रूप रजत टाउनशिप से मुकेश वैष्णव ने बिजली के टेढ़े पोल की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि हमारी गली में लगा सीमेंट का बिजली का खम्भा टेढ़ा हो गया है और कभी भी गिर सकता है। इससे जान–ओ–माल का नुक्सान होने का अंदेशा है। बिजली विभाग से अपील है कि इस मामले में हमारी मदद करें। कुड़ी भगतासनी: बीच सड़क खुला पड़ा वॉल्व चैम्बर शहर के कुड़ी भगतासनी इलाके की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सेक्टर–3 से राम निवास बिश्नोई ने जलदाय विभाग की लापरवाही उजागर करते हुए पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि सेक्टर 2–3 के बीच की मुख्य 80 फीट रोड पर विभाग कृष्णा स्वीट्स के पास गलत डिजाइन का वॉल्व चैम्बर बनाया हुआ है। फैरो कवर सही से नहीं लगाया हुआ है जिससे यह चैम्बर खुला ही रह गया है। इसमें कोई राहगीर या वाहन चालक गिर सकता है। रावत नगर: 10 दिन से खोद रखा गड्ढा, दो हादसे हुए मिया का बेरा मोहल्ला, रावत नगर से किशोर कुमार ने सड़क पर खोदकर छोड़े गए सीवर लाइन के गड्ढे की शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि नगर निगम ने 10 दिन पहले ये गड्ढा खोदा था। लेकिन तब से न तो इसको भरा है न ही कोई सूचना बोर्ड लगाया है। यहां इस गड्ढे में गिरने के दो हादसे हो चुके हैं। न तो कोई सुनवाई हो रही है न ही विभाग इसे लेकर फिक्रमंद है। इस समस्या का समाधान करवाएं। नेहरु नगर: एक मीटर पर हाईवॉल्टेज तार, हादसे का डर शहर के नेहरु नगर एक्सटेंशन–I से अशोक सुथार सिहान्दा ने खुले बिजली के तारों की शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया है कि देवी रोड, चांदना भाखर, आखलिया चौराहा पर हाई वॉल्टेज तार सड़क पर खुले पड़े हैं। 100 मीटर आगे ही प्राइमरी स्कूल भी है। इन तारों के पास ही बेसहारा पशुओं का जमावड़ा भी लगा रहता है। कभी भी कोई गंभीर हादसा हो सकता है क्योंकि तारों के ज्वॉइंट की ऊंचाई एक मीटर से भी कम है। बारिश में यहां पानी भी इकट्ठा हो जाता है। जल्द समाधान करवाएं। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… गणपति नगर: पोस्ट के बाद ब्लॉक सीवरेज लाइन हुई ठीक 'भास्कर समाधान' पर श्री लक्ष्मीकांत जोशी मार्ग, गणपति मार्ग से रघुवीर तत्ववेदी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके एरिया में सीवर लाइन लाइन हर दूसरे दिन जाम हो जाती है। उन्होंने बताया था कि यहां की अंडरग्राउंड सीवरेज लाइन बार–बार ब्लॉक हो जाती है। दो हौदियों के बीच की दूरी 100 फुट से ज्यादा होने के कारण यह समस्या बनी हुई है। कई बार निगम और निजी खर्चे पर ठीक करवा लिया लेकिन कुछ दिनों बाद फिर जाम हो जाती है। समस्या पोस्ट होने के बाद निगम की टीम ने इस समस्या का समाधान करवा दिया है। अब सीवरेज की परेशानी ठीक हो गई है। लक्ष्मीकांत ने भी पोस्ट पर कमेंट कर समाधान होने की जानकारी शेयर की है। सूर सागर: वार्ड 24 सफाई प्रभारी बाबूलाल बने ‘पब्लिक के स्टार’ मां भवानी मंदिर मार्ग, कमला नेहरु नगर, पुलिया–1 से सूर्य आचार्य ने साफ–सफाई की समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि हमारे यहां जाना भाकर जोशी कॉलोनी में लंबे अरसे से सफाई नहीं हुई है। मैं लगातार इसकी कम्प्लेंट कर रहा हूं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। पोस्ट होने के बाद इस समस्या पर वार्ड 24 के सफाई प्रभारी बाबूलाल ने एक्शन लिया और कर्मचारियों को लगाकर सफाई करवा दी। कूड़ा उठने और झाड़ू लगने से वार्ड के लोगों ने खुशी जाहिर की है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग