उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) के जोधपुर मंडल के जोधपुर-फुलेरा रेल सेक्शन पर ट्रैवल करने वाले पैसेंजर्स के लिए जरूरी अपडेट है। डेगाना-गच्छीपुरा स्टेशनों के बीच फाटक नंबर 60 और मेड़ता रोड यार्ड में फाटक नंबर 100 पर रेलवे अंडर ब्रिज (RUB) बनाने के लिए कंस्ट्रक्शन ब्लॉक लिया जा रहा है। इस काम की वजह से 24 मई को जैसलमेर से चलने वाली 'लीलण एक्सप्रेस' समेत तीन ट्रेनें अपने फिक्स रूट के बजाय डायवर्ट जैसलमेर-जयपुर एक्सप्रेस अब शेखावाटी होकर जाएगी मंडल रेल प्रबंधक (DRM) अनुराग त्रिपाठी के मुताबिक, गाड़ी संख्या 12467 (जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा) 24 मई को जैसलमेर से रवाना होने के बाद बीकानेर-रतनगढ़-चूरू-सीकर-रींगस होकर जयपुर पहुंचेगी। रूट चेंज होने की वजह से अब यह ट्रेन रतनगढ़, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, सीकर और रींगस स्टेशनों पर रुकेगी। मेड़ता रोड और डेगाना जाने वाले पैसेंजर्स को इस बदलाव का ध्यान रखना होगा। वाराणसी और सूरतगढ़ ट्रेनों का भी रास्ता बदला ब्लॉक की वजह से जोधपुर-वाराणसी सिटी (14864) ट्रेन भी 24 मई को लूनी-मारवाड़-अजमेर होकर फुलेरा जाएगी। यह ट्रेन रास्ते में लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन और अजमेर स्टेशनों पर स्टॉपेज लेगी। इसी तरह, सूरतगढ़-जयपुर (19720) ट्रेन को भी बीकानेर-चूरू-सीकर रूट पर डायवर्ट किया गया है। सेफ्टी के लिए जरूरी है निर्माण कार्य रेलवे अफसरों ने बताया कि फाटकों पर अंडर ब्रिज बनाने से ट्रेन एक्सीडेंट्स का खतरा कम होगा और रोड ट्रैफिक भी जाम नहीं होगा। कंस्ट्रक्शन वर्क पूरा होने के बाद ट्रेनों को वापस पुराने रूट पर शुरू कर दिया जाएगा। पैसेंजर्स से रिक्वेस्ट है कि वे स्टेशन जाने से पहले नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) या रेलवे की हेल्पलाइन 139 पर अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें।