जोधपुर | चेन्नई में आयोजित 25वीं राष्ट्रीय जूनियर वुशू प्रतियोगिता में भाग लेने जोधपुर के खिलाड़ी रवाना हुए। जोधपुर वुशू संघ के अध्यक्ष सुरेश डोसी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रेक्षा चौधरी, रिया मिश्रा, विश्वश्रवा आचार्य व पार्थ सेन राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीम के साथ कोच सोहन राम भी रवाना हुए। खिलाड़ियों को सचिव विनोद आचार्य सहित जोधपुर वुशू संघ की कार्यकारिणी ने शुभकामनाएं दीं।