जोधपुर पश्चिम पुलिस की डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम (DST) और झंवर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशे को लेकर कार्रवाई की है। पुलिस ने के चाय के केबिन पर दबिश देकर कोडीन सिरप बरामद किया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से आरोपी भभुतराम (56) पुत्र सादुलराम बिश्नोई, निवासी बिश्नोईयों का बास धवा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पूरे मामले की जांच विवेक विहार थानाधिकारी बलवताराम को सौंपी गई है। जिससे यह पता लगाया जा सके कि आरोपी यह नशीली सिरप कहां से लाता था और किसे सप्लाई करता था। किया है। नशामुक्त बनाने के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान डीसीपी कमल शेखावत ने बताया कि शहर को नशामुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत बोरानाडा एसीपी नरेंद्र कुमार पारीक के सुपरविजन और झंवर थानाधिकारी प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान DST प्रभारी महादेव प्रसाद ASI को मुखबिर से सूचना मिली कि धवा गांव में बिश्नोइयों की ढाणी के पास एक चाय के केबिन में अवैध नशीली सिरप बेची जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत केबिन पर दबिश दी। तलाशी लेने पर केबिन से कोडीन सिरप की 8 भरी हुई शीशियां और 160 खाली शीशियां बरामद हुईं, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया।