जोधपुर शहर में बिजली लाइनों के रखरखाव के चलते कई कॉलोनियों में बिजली बंद रहेगी। कई इलाकों में दो घंटे तक बिजली नहीं आएगी। जानकारी के अनुसार, सुबह 7 बजे से सुबह 9 बजे तक 33 केवी फीडर संख्या 9 से जुड़े समस्त गांव एवं क्षेत्र—बनाड़, जाजीवाल, नांदड़ा, खोखरिया, सालवा आदि में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके अलावा, 11 केवी फीडर-6 एवं वीर तेजा फीडर (नांदड़ी बिजलीघर) से जुड़े क्षेत्र, जिनमें नांदड़ी गांव सहित आसपास के इलाके शामिल हैं, वहां भी बिजली बंद रहेगी।