अजमेर में बदमाशों ने आरबीआई में नौकरी का झांसा देकर पीड़ितों से 59 लाख की धोखाधड़ी कर ली। ठगी करने के फरार 5 हजार के आरोपी को रामगंज थाना पुलिस ने जोधपुर से गिरफ्तार किया। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया- आरोपी मनीष गहलोत ने खुद को आरबीआई नई दिल्ली में चीफ जनरल मैनेजर के पद पर बताते हुए पीड़ितों को बैंक में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। आरोपियों ने पीड़ितों से 59 लाख 60 हजार रुपए की ठगी की। बाद में अजमेर शहर से फरार हो गया एवं उनके फोन उठाना भी बंद कर दिया। पीड़ितों ने वर्ष 2021 में आदर्श नगर और रामगंज थाने में मामले दर्ज कराए। रामगंज थाना प्रभारी ट्रेनी आरपीएस दीपेंद्र सैनी के सुपरविजन में कॉन्स्टेबल प्रकाश सिंह और अजय चौधरी की टीम का गठन किया। मंडोर जोधपुर के रहने वाले आरोपी मनीष गहलोत उर्फ मनीष कच्छावा उर्फ मोंटू पुत्र जितेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आदर्श नगर थाने में 5 और रामगंज थाने में 3 मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। कई पीड़ितों से की धोखाधड़ी पुलिस टीम ने आरोपी मनीष गहलोत की तलाश में 20 से अधिक संभावित स्थानों पर दबिश दी। वहीं उसके परिचितों, रिश्तेदारों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की। आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए 'मनीष गहलोत के स्थान पर 'मनीष सोनी' नाम से रहकर आमजन में घुलने-मिलने का प्रयास किया। कई ठिकाने बदले, लेकिन पुलिस टीम ने जोधपुर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आदर्श नगर थाने में ढाई लाख, दो लाख 35 हजार, एक लाख 90 हजार, दो लाख 35 हजार, 4 लाख, रामगंज थाने में साढे़ 6 लाख, दो लाख, 38 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। …….. पढे़ं ये खबर भी… अजमेर में मकान ढहने से नीचे दबी पत्नी की मौत:पति चोटिल, तेज अंधड़ से गिरे 4 मकान, तीन खाली पड़े थे; शिकायतों के बावजूद भी प्रशासन मौन अजमेर में तेज अंधड़ के बीच बड़ा हादसा हो गया, जहां जर्जर मकान ढहने से मलबे में दबकर एक महिला सोनू(35) की मौत हो गई, जबकि उसका पति दीपक(40) चोटिल हो गया। लोहागल इलाके में एक साथ चार मकान गिरने से दहशत फैल गई, जिनमें से तीन खाली थे। (पूरी खबर पढ़ें…)