पाली जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तीन युवकों हेमू (20), कुशाल (21) और प्रवीण (18) का शुक्रवार को जोधपुर में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। पांच बत्ती, सांसी बस्ती से जब तीनों की अर्थियां एक साथ उठीं तो पूरा इलाका शोक में डूब गया। परिजनों और स्थानीय लोगों की आंखें नम थीं। अंतिम यात्रा सिंवाची गेट श्मशान घाट पहुंची, जहां तीनों का अंतिम संस्कार किया गया। जवान बेटों की असमय मौत से परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। दरअसल, गुरुवार दोपहर पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र में बांडाई मोड़ के पास इन युवकों की कार सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस से पीछे जा टकराई थी। हादसे में हेमू (20) पुत्र तुलसाराम, कुशाल (21) पुत्र दिलीप, प्रवीण (18) पुत्र बाबूलाल निवासी निवासी पांच बत्ती सांसी कॉलोनी, जोधपुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रौनक (21) पुत्र देवाराम और हनीश (18) पुत्र मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका जोधपुर में इलाज जारी है। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें खड़ी रोडवेज बस को पीछे से टक्कर मारती कार दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार, पांचों युवक कार से ओम बन्ना के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बांडाई मोड़ के पास उनकी कार सड़क पर खड़ी रोडवेज बस से पीछे टकरा गई, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे का वीडियो आया सामने इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, घटना के समय राजसमंद फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम रोडवेज बस की जांच कर रही थी। जांच के दौरान एक अधिकारी वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार कार पीछे से बस में आकर टकरा गई और पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में कार की तेज रफ्तार और टक्कर का भयावह दृश्य दिखाई दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देखिए- तस्वीरें ये खबर भी पढ़िए… रोडवेज में घुसी कार, 3 युवकों की मौत:ओम बन्ना के दर्शन करने जा रहे थे, डिवाइडर से टकराकर खड़ी बस से टकराई गाड़ी पाली में खड़ी रोडवेज बस में स्विफ्ट कार घुस गई। कार में सवार 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 घायलों को जोधपुर रेफर किया है। कार सवार युवक जोधपुर से पाली ओम बन्ना के दर्शन करने जा रहे थे। पूरी खबर पढ़िए