जोधपुर में शिकारगढ़ रोड पर होटल वेलकम के पास एक स्कूल बस और पिकअप की टक्कर हो गई। बस में सवार 12 बच्चे घायल हो गए, जिन्हें शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया है। हादसे में एक बच्ची के पैर में फ्रैक्चर की जानकारी मिली है, बाकि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। जानकारी के अनुसार यह बस उचियारडा स्थित एक निजी स्कूल सरस्वती विद्या मंदिर की है। घटना की सूचना मिलने पर एयरपोर्ट थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुई पिकअप और स्कूल बस को एयरपोर्ट थाने में रखवा दिया है। खबर अपडेट की जा रही है...