‘भास्कर समाधान’ पर आई शिकायतों के बाद जोधपुर में एक ही दिन में जाम सीवरेज लाइन, बार–बार पॉवर कट और कचरा संग्रहण जैसी प्रमुख समस्याओं का समाधान हुआ। जोधपुर डिस्कॉम कॉल सेंटर के एग्जिक्यूटिव महिपाल सिंह आज 'पब्लिक के स्टार' बने। पहले एक नजर उन समाधानों पर जो अधिकारियों की कोशिशों से संभव हुए… महिपाल सिंह बने 'पब्लिक के स्टार' रूपाराम ने हेमनगर से बिजली विभाग से जुड़ी समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि कॉलोनी में जिस ट्रांसफॉर्मर से हमारी गली के 15–20 घरों में कनेक्शन दिया हुआ है वहां कनेक्शन लूज होने के कारण आए दिन बिजली चली जाती है। कभी पॉवर कम आती है कभी स्पार्किंग की समस्या बनी रहती है। कम्प्लेंट के बावजूद कई घंटों तक फॉल्ट नहीं सुधारा जाता। समस्या सामने आने के बाद जोधपुर डिस्कॉम कॉल सेंटर के एग्जिक्यूटिव महिपाल सिंह ने इसका समाधान करवा पोस्ट पर जानकारी भी शेयर की है। 10 दिन से जाम सीवरलाइन सुधारी जोधपुर शहर के वार्ड 84 स्थित अजय चौक से राजवीर सिंह ने 10 दिन से सीवरलाइन जाम होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि निगम के अधिकारियों को स्थानीय लोगों की ये परेशानी नजर नहीं आ रही है। ‘भास्कर समाधान’ पर इस समस्या के पोस्ट होने के बाद चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर नरेश बरासा और वार्ड इंचार्ज रजनीश चांगड़ा और जमादार सलाउद्दीन भाटी ने मौके पर खड़े रहकर इसका समाधान करवाया। शिकायतकर्ता राजवीर ने खुद यह जानकारी शेयर की है। अब नियमित कचरा उठा रही गाड़ी सूरसागर रोड स्थित कबीर नगर से दिलीप सिंह सोलंकी ने कचरे वाली गाड़ी के नियमित न आने और सफाई न होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि टूटी रोड के चलते निगम की कचरा गाड़ी नियमित रूप से कचरा लेने नहीं आती। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद वार्ड संख्या 5 के सफाई प्रभारी राजकुमार ने गाड़ी चालक और सफाईकर्मी को पाबंद कर सफाई करवाई। अब गाड़ी नियमित रूप से कचरा लेने आ रही है। अब एक नजर उन समस्याओं पर भी जिनका समाधान अभी प्रक्रिया में हैं… सीवरेज चोक, गली में फैली गंदगी जोधपुर के वार्ड 33 (दक्षिण) की मिल्कमैन कॉलोनी की गली नंबर 5 से पूर्व पार्षद डॉ. संजू सोलंकी ने सीवरेज लाइन चोक होने की समस्या हमें पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि लूणी पंचायत समिति की सामने वाली गली, पाल रोड में सीवरेज लाइन 10 दिनों से चोक पड़ी है। इससे चैम्बर से गंदगी बहकर पूरी गली और मुख्य रास्ते पर जमा हो रही है। लोगों को महादेव मंदिर और बच्चाें को स्कूल जाने में भी असुविधा हो रही है। इस समस्या का जल्द समाधान करवाएं। मेनहोल का ढक्कन धंसा, फैली गंदगी जोधपुर के मण्डोर रोड, खेतनाड़ी से ‘भास्कर समाधान’ पर जयदीप माहेश्वरी ने मेनहोल से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि बीते 10 दिन से सीवरेज चैम्बर का मेनहोल लीक हो रहा है। धंसने की वजह से गहरा गड्‌ढा भी बन गया है जिससे दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी होती है। दुर्गंध और गंदगी के कारण लोगाें को असुविधा हो रही है। निगम के कर्मचारी भी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। इस समस्या का समाधान करवाएं। खुली डीपी से राहगीरों को खतरा सांगरिया सालावास के एम्स रोड के बासनी से कॉलोनी वालों ने सामूहिक रूप से एरिया में खुली डीपी की समस्या पोस्ट की है। पोस्ट में लिखा है कि सांगरिया धाम कांटा के पास एक बिजली की डीपी का बाॅक्स खुला हुआ है। इससे कोई भी बेसहारा पशु, राहगीर और स्कूली बच्चे करंट की चपेट में आ सकते हैं। बरसात में पानी भरने से इस डीपी से करंट फैलने का डर भी है। इस समस्या का समाधान करवाएं। स्ट्रीट लाइट बंद, पास के घर में चोरी यूआईटी कॉलोनी, प्रतापनगर से संदीप नाथ ने डेढ़ महीने से स्ट्रीट लाइट न होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि कॉलोनी के एच सेक्टर में मकान नंबर एच–155 के सामने लगे पिलर पर बीते एक–डेढ़ महीने से स्ट्रीट लाइट्स बंद हैं। वहीं एक अन्य पिलर पर लगी दो लाइट्स भी काफी समय से बंद हैं। कॉलोनी के लोग कई बार निगम को इसकी शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक इन्हें ठीक नहीं किया गया है। इस पिलर के साथ वाले घर में चोरी भी हो चुकी है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर या गांव की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… 1.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 2.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 3.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 4.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 5.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 6.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 7.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 8.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग 9.‘भास्कर समाधान’: एक पोस्ट से मिल रहा हल:अजमेर में अधिकारी शिकायतों पर ले रहे एक्शन, यूजर बोले 25 साल से नालियां ठीक नहीं हुईं तो दरगाह बाजार का 15 दिन से गड्‌ढा 10.‘भास्कर समाधान’: समस्याओं का हल एक पोस्ट से:अधिकारी शिकायतों का खुद करवा रहे समाधान, अजमेर में नाली, सफाई और पानी सबसे बड़ी बुनियादी समस्या