जोधपुर ग्रामीण में सुसाइड का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 10वीं के एक छात्र 12वीं में पढ़ने वाले अपने दोस्त की फोटो हाथ पर चिपकाकर सुसाइड कर लिया। मौके पर दोस्त के नाम लिखा एक नोट भी मिला है। इसमें लिखा- आप लंबे समय से बात नहीं कर रहे हो भईया, प्लीज मैं आपके बिना नहीं रह सकता। घटना बालेसर थाना क्षेत्र की है। बालेसर थानाधिकारी मूलसिंह भाटी ने बताया- मृतक की पहचान 17 साल के युवक के पूर में हुई है। जो सरकारी स्कूल में पढ़ता था। प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने बताया- मृतक रविवार दोपहर करीब 3 बजे घर का सामान लेने के लिए दुकान पर गया था। फिर वापस लौट आया था। इसके बाद शाम करीब साढ़े चार बजे वह फिर से घर से निकला। लेकिन वापस नहीं आया। रविवार शाम करीब साढ़े 6 बजे स्कूल परिसर में पेड़ पर फंदे से लटकता शव मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। परिजनों का संदेह दूर करने के लिए खंगाले सीसीटीवी रविवार शाम करीब 6:30 बजे गांव के ही कुछ बच्चों ने फंदे पर लटके नाबालिग को देखा। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। रात को इसकी जानकारी मिलने पर बालेसर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने शुरुआत में किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए शव को नीचे उतारने से इनकार कर दिया। परिजनों ने फलोदी से अपने रिश्तेदार और गांव के सरपंच के लौटने का इंतजार करने का आग्रह किया। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। फुटेज में छात्र अकेले ही स्कूल की तरफ आता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद परिजनों का संदेह दूर हुआ और वे शांत हुए। चार पेज का पत्र और गहरी भावनात्मक पीड़ा सोमवार सुबह ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। तलाशी के दौरान छात्र की जेब से 17 जनवरी 2026 की तारीख का लिखा चार पेज का एक लेटर बरामद हुआ। साथ ही हाथ पर दोस्त का फोटो भी चिपका मिला। लेटर में नाबालिग ने अपने सीनियर दोस्त के लिए लिखा- आप लंबे समय से बात नहीं कर रहे हो भईया, प्लीज मैं आपके बिना नहीं रह सकता। आपको एक महीने का समय दिया, लेकिन आप नहीं बोले। आप नहीं बोलोगे तो मैं मर जाऊंगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा पुलिस ने इस लेटर को अहम सबूत मानते हुए जब्त कर लिया है। छात्र की मौत के बाद गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और ग्रामीणों की समझाइश के बाद सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। कंटेंट-विजुअल सहयोग: रामसिंह, बंबोर