जोधपुर में ट्रक ऑपरेटर्स बुधवार को हड़ताल पर उतर आए है। इसके साथ ही ट्रकों में जाने वाले पार्सल और सामान की बुकिंग भी बंद कर दी गई है। केवल उन ट्रकों से सामान उतारा जा रहा है, जिनका ई-वे बिल 13 जुलाई का बना हुआ है। इधर, हड़ताल से पहले मंगलवार को ट्रक ऑपरेटर्स की मीटिंग हुई। इसमें हड़ताल के लिए जोधपुर ट्रक एंड ट्रांसपोर्ट संघर्ष समिति भी बनाई गई है। वहीं हड़ताल के चलते ट्रांसपोर्ट नगर में एक भी सामान की लोडिंग नहीं हुई। ऑपरेटर्स ने अपनी दुकानों पर ताले लगाकर धरने पर बैठ गए। इसका समर्थन ट्रक ड्राइवरों ने भी किया है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती वे ट्रक में चाबी तक नहीं लगाएंगे और न ही सामान लोड करेंगे। देखिए हड़ताल की फोटो… जानिए- क्यों हड़ताल पर उतरे ऑपरेटर्स प्रदेश के कॉमर्शियल व्हीकल में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) लगाने को लेकर ट्रांसपोर्टर्स और परिवहन विभाग के ​बीच सहमति नहीं बन पा रही है। ट्रक ऑपरेटर्स का कहना है कि हम ट्रैकिंग डिवाइस लगाने को तैयार हैं, लेकिन सरकार से जिन कंपनियों का एमओयू हुआ है, वह 10 गुना महंगे हैं। जबकि ऐसे ही डिवाइस मार्केट में 4 से 5 हजार रुपए में​ मिल रहे है। इधर, ट्रैकिंग डिवाइस नहीं लगे होने की वजह से कई ट्रक के परमिट रिन्यू और फिटनेस तक भी अटक चुके हैं। करोंडों का रेवेन्यू प्रभावित, सामान भी अटका जोधपुर गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सचिव प्रवीण कुंभट ने बताया- जोधपुर आरटीओ में करीब 50 हजार से ज्यादा ट्रक ​रजिस्टर्ड है। इससे करीब 3 हजार से ज्यादा ऑपरेटर्स जुड़े हुए है, सभी हड़ताल पर आ गए है। जोधपुर ट्रांसपोर्ट से रोजाना करोड़ों की बिलिंग होती है। एक अंदाज के मुताबिक करीब 50 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस प्रभावित होगा। वहीं एसोसिएशन के जॉइंट सक्रेटरी मुकेश चौधरी ने बताया कि जो डिवाइस मार्केट में पांच हजार में मिल रहे है, उन्हीं के सरकार और विभाग 35 हजार ले रही है। ऐसे में मांग है कि हमें इसमें रियायत दी जाए। सुबह से ही बंद रही लोडिंग, दुकानों पर लगे रहे ताले जोधपुर में इस हड़ताल का असर देखने को मिला। सुबह से ही सूर्यनगरी गुड्स ट्रांसपोर्ट ऑनली वेलफेयर सोसायटी और जोधपुर गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी एसोसिएशन के ऑफिस में जुटना शुरू हो गए थे। हड़ताल की घोषणा के चलते बुधवार को ट्रांसपोर्ट नगर के किसी भी ऑफिस से लोडिंग सामान की न तो बिलिंग हुई और न ही सामान लोड किया गया। ऑपरेटर्स का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती वे हड़तला पर रहेंगे। इसके लिए एसोसिएशन के ऑफिस के पास ही बने एक पार्क में टैंट भी लगाया गया है, जहां सभी ऑपरेटर्स हड़ताल पर बैठेंगे। इसके साथ ही सभी ट्रकों और गाड़ियों पर अनिश्चितकाली हड़ताल के पोस्टर भी लगाए गए। ट्रक ड्राइवर बोले- तीन दिन से रुके है, मांग पूरी नहीं होने तक सामान लोड नहीं करेंगे इस हड़ताल के समर्थन में ट्रक ड्राइवर भी आ गए है। बाड़मेर से आए भूपेंद्र गोड़ ने बताया कि हमें गुजरात जाना था लेकिन ​तीन दिन से यहां पर खड़े है। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती सामान लोड नहीं करेंगे और न ही ट्रक में चाबी लगाएंगे। फलोदी से आए ट्रक ड्राइवर सोहनलाल ने बताया कि हम चार दिनों से हड़तााल का समर्थन कर रहे है। इतने महंगे डिवाइस हम नहीं लगा सकते है। जब तक डिवाइस को लेकर रियायत नहीं बरती जाती तब तक हम हड़ताल पर रहेंगे और एसोसिएशन का साथ देंगे। ये खबर भी पढ़ें… जोधपुर में कल से ट्रक ऑपरेटर्स की हड़ताल,बुकिंग रहेगी बंद:MOU कंपनियों के 10 गुना महंगे GPS डिवाइस पर विरोध, वाहनों के परमिट अटके प्रदेश के कॉमर्शियल व्हीकल में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) लगाने को लेकर ट्रांसपोर्टर्स और परिवहन विभाग के ​बीच सहमति नहीं बन पा रही है। ऐसे में राजस्थान के कई जिलों में इसके विरोध में हड़ताल शुरू हो चुकी है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)