जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट, पंप हाउस और पाइपलाइनों में रखरखाव और सफाई का काम किया जाएगा। इसके चलते, शहर के फिल्टर हाउस से पानी की सप्लाई पाने वाले सभी इलाकों में 28 अप्रैल को पानी की सप्लाई बंद रहेगी। इसलिए, जोधपुर में कायलाना, चोपसनी और सुरपुरा फिल्टर हाउस से पानी की सप्लाई पाने वाले सभी इलाकों में,28 अप्रैल को होने वाली पानी की सप्लाई 29 अप्रैल को दी जाएगी। वहीं 29 अप्रैल को होने वाली सप्लाई 30 अप्रैल को दी जाएगी। इन इलाकों में पानी सप्लाई के शेड्यूल में बदलाव जलदाय विभाग जोधपुर सिटी सर्कल के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मेहता ने बताया- झालामण्ड और तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुड़े इलाकों में 28 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे तक होने वाली पानी की सप्लाई सामान्य रूप से जारी रहेगी। इन इलाकों में सरस्वती नगर, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टर, और पाल बाइपास व शिल्पग्राम के आसपास के इलाके शामिल हैं। हालांकि, इन इलाकों में 29 अप्रैल को होने वाली पानी की सप्लाई अब 30 अप्रैल को होगी, और 30 अप्रैल को होने वाली सप्लाई 1 मई को की जाएगी। सूरपुरा फिल्टर प्लांट से जुड़े क्षेत्र में नहीं हो पाई जलापूर्ति सूरपुरा फिल्टर प्लांट में पम्प हाउस में आई तकनीकी खराबी के कारण आज नगर उपखंड ललसागर-I, ललसागर-II और मानजी का हत्था क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित रही। मेहता ने बताया कि इससे 8 मील, निम्बा निम्बड़ी, खोखरिया, सुरपुरा, आर.टी.ओ, गुलाब नगर, गांधी नगर, परिहार नगर, पृथ्वीपुरा, कबीर आश्रम उच्च जलाशय से लाभान्वित समस्त क्षेत्र, NLU, NIFD, आयुर्वेद, कृषि विश्वविद्यालय एवं केन एनर्जी क्षेत्र प्रभावित रहे। उन्होंने कहा कि फाल्ट को दुरस्त करने का कार्य चल रह है। इस्में और समय लगने की संभावना है। फाल्ट ठीक होते ही प्रभावित क्षेत्रों में जलापूर्ति पुनः शुरू कर दी जाएगी।