जोधपुर में पेयजल से जुड़ी समस्या, अवैध कनेक्शंस और बेवक्त की सप्लाई लोगों के जी का जंजाल बन गई है। वहीं सीवरेज के ओवरपु्लो पानी की वजह से बीच सड़क दो फुट गहरा और करीब पांच फुट लंबा गड्ढा हो गया है। जोधपुर शहर के विभिन्न वार्डों में रह रहे लोगों गर्मी में इन दिनों ऐसी ही परेशानियों से जूझ रहे हैं। इन बुनियादी जरूरतों के समाधान की उम्मीद में जोधपुर से यूजर ‘भास्कर समाधान’ पर फोटो-वीडियो के साथ अपनी समस्या पोस्ट कर रहे हैं। पोस्ट से जिम्मेदारों तक विकास की जमीनी हकीकत भी पहुंच रही है। कई मामलों में अधिकारियों ने पहल करते हुए समाधान भी करवाए हैं। जोधपुर से आईं कुछ ऐसी ही समस्याओं और उनके समाधानों पर एक नजर… एक सप्ताह से हवा में झूल रहा खतरा जोधपुर के भवानी सिंह ने 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि न्यू हाईकोर्ट के सामने मैरियट होटल की ओर जाने वाली रोड पर होर्डिंग से लोहे की शीट एक सप्ताह से लटकी हुई है। आंधी–तूफान में यह किसी भी बाइक सवार या पैदल राहगीर को घायल कर सकती है। अवैध कनेक्शन, पानी का प्रेशर कम जोधपुर से 'भास्कर समाधान' पर प्रताप नगर रोड की एकलव्य भील बस्ती से योगेश गुप्ता ने पानी की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पेयजल संकट से लोग परेशान हैं। पाइपलाइन में अवैध कनेक्शन से कॉलोनी के करीब 50 घरों में पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है। प्रेशर कम है और मोटर से भी पानी नहीं आता है। सीवरेज के पानी से बना सड़क पर गड्ढा आकाशदीप ने मीरा नगर से पोस्ट कर बताया कि जोधपुर बाईपास, शताब्दी सर्किल पर सीवरेज लाइन फूटने से सारा पानी बहकर सड़क पर आ गया। पानी का बहाव इतनी तेज था कि कुछ ही दिनों में सड़क पर दो फुट के करीब गहरा और पांच फुट के करीब चौड़ा गड्ढा बन गया। अंधेरे में इसमें आए दिन वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। रात को दो बजे पानी भरने को मजबूर कमला नेहरु नगर की शिव कॉलोनी से दिनेश प्रजापत ने बेवक्त की पानी सप्लाई का मुद्दा उठाया है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में पानी कभी दिन में देते हैं तो कभी रात में। अभी रात को दो बजे पानी भर रहे हैं। पानी आने का जो टाइम है उस समय पानी ही नहीं आता। दिनभर काम कर के रात को नींद खराब कर के पानी भर रहेहैं। शिकायत का भी समाधान नहीं हो रहा है। अक्सर पूरा पानी भी नहीं मिलता है। आइए अब एक नजर उन समाधानों पर भी डालें, जो विभागीय अधिकारियों ने करवाए हैं.. पोस्ट के बाद सुधरी सीवर लाइन जोधपुर से रघुवीर तत्ववेदी ने गणपति नगर से समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र की सीवरेज लाइन हर दूसरे दिन जाम हो जाती है। इससे लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। हौदी और सीवरेज लाइन के बीच 100 फीट की दूरी थी। निगम ने इसे ठीक करवाकर समाधान कर दिया है। राकेश विश्नोई बने ‘पब्लिक के स्टार’ जोधपुर से हनवंत सिंह ने माता का थान से समस्या पोस्ट कर बताया कि बीते एक साल से उनके एरिया में दिन और रात में 10 से 15 बार बिजली कटौती हो रही है। पावर कट के बाद सप्लाई भी बहुत देर में आती है। इस समस्या का समाधान करते हुए एफआरटी टीम के सुपरवाइजर राकेश बिश्नोई ने फॉल्ट सुधरवाकर समाधन करवा दिया है। समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर या गांव की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 2.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 3.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 4.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश 5.अजमेर में 'भास्कर समाधान' पर उठी आवाज:पानी, सफाई और जलभराव की समस्याओं से जूझ रहे लोग, कई शिकायतों के बाद मिली राहत 6.‘भास्कर समाधान’, अधिकारी खुद सुलझा रहे समस्या:10 दिन से स्ट्रीट लाइट बंद, नालियां जाम, घर के आगे ठेले खडे़ कर रहे सफाई कर्मचारी, सड़क बनने का इंतजार 7.‘भास्कर समाधान’, सरकारी विभाग आए एक्शन में:अधिकारी खुद कर रहे मॉनिटरिंग, 4 महीने से स्ट्रीट लाइट खराब, सफाई नहीं हो रही, पुलिया के नीचे सड़क जर्जर