अक्टूबर में भी जोधपुर में जून-जूलाई जैसी गर्मी का असर देखा जा रहा है। हालांकि रात में हल्की ठंड का असर महसूस होने लगा है। वहीं जिले के न्यूनतम तापमान में आज 2 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार 25 अक्तूबर तक मौसम साफ बना रहेगा। वहीं 26 अक्टूबर को बादल छाए रहेंगे। वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 36.4 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा था। ऐसे में न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री की गिरावट आई है। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री रिकॉर्ड और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। तापमान में आएगा उतार-चढ़ाव मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में उतारा-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आज तापमान 38 डिग्री तक जा सकता है। वहीं गुरुवार को तापमान में ए​क डिग्री कम होने का अनुमान है। 22 से 26 अक्तूबर के दौरान तापमान 37-38 डिग्री के बीच बना रहने की संभावना है। वहीं 26 अक्तूबर इसमें गिरावट आने का अनुमान है। ऐसे में तापमान में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलेगा। न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में भी गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी। आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री पर बना रहने की संभावना है। इसके बाद 25 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री तक बने रहने की संभावना है। 26 अक्टूबर को इसके 19 डिग्री तक आने का अनुमान है। तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ने की संभावना है।