जोधपुर में बदमाशों ने एक युवक को सरेराह लाठी और लोहे के पाइप से पीटा और अधमरा कर छोड़ गए। यह घटना पावटा चौराहे के पास रात करीब 11 बजे हुई। इस दौरान आस-पास से निकल रहे वाहन चालकों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर लाठी और पाइप घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग गए थे। मामले में घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद क्षेत्र की कानून व्यस्था को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। पुलिस ने घायल को जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक की पहचान करण सरगना (30) के रूप में हुई है, जो जोधपुर के नागौरी गेट इलाके का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजिश को लेकर नागोरी गेट क्षेत्र में ही रहने वाले बदमाशों ने उसे पर हमला कर दिया था। फिलहाल पुलिस इस मामले में आस-पास के सीसीटीवी खंगाल रही है। देखिए घटना के PHOTOS… --- ये खबर भी पढ़ें… स्कॉर्पियो ड्राइवर ने बाइक सवार को टक्कर मारी,डंडे से पीटा:गुस्साए लोगों ने पलट दी गाड़ी, पुलिस ने खदेड़ा; पिता बोले-आरोपी के हाथ-पैर तोड़े जाएं जोधपुर में स्कॉर्पियो ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इसके बाद स्कॉर्पियो में सवार युवक गाड़ी से उतरा और बाइक सवार को डंडे से पीटने लगा। वहां मौजूद लोगों ने बाइक सवार को बचाया। गुस्साए लोगों ने स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ कर उसे पलट दिया और रास्ता जाम कर दिया। (पूरी खबर पढ़ें)