वनस्थली. श्री देवधाम देवनारायण मंदिर ट्रस्ट जोधपुरिया की बैठक रविवार, 1 नवंबर को सुबह 11 बजे मंदिर परिसर में होगी। ट्रस्ट के महामंत्री रतनदीप गुर्जर ने बताया, बैठक में मंदिर की दान पेटी खोलने का विषय आएगा। हर माह के आय-व्यय का हिसाब भी पेश होगा। मंदिर की अन्य व्यवस्थाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। महामंत्री ने बताया, बैठक में व्यवस्थाएं बेहतर बनाने पर विचार होगा।