पाली की स्कूलों में मंगलवार को बच्चों की क्लास न्यायिक अधिकारियों ने ली। उन्होंने बच्चों को ऑनलाइन गेम से दूर रहने, पढ़ाई पर फोक्स करने की सलाह दी। इसके साथ ही, यह भी बताया कि किसी भी तरह की समस्या चाहे वह घर, स्कूल हो या रास्ते में कोई परेशान करता हो तुरंत स्कूल में लगे बॉक्स लिखकर डालें। अगर बोलकर अपनी समस्या बताते में परेशानी या झिझक हो तो इस शिकायत बॉक्स में लिखित में अपनी समस्या लिखकर डाल सकते हैं। आपस में एक दूसरे को चिढ़ाना भी गलत पाली शहर के बालिया स्कूल में छात्राओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, (अपर जिला न्यायाधीश), पाली के सचिव विक्रम सिंह भाटी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चे अलग-अलग गेटअप में आते हैं। जिसमें से कई स्टूडेंट राक्षस या अन्य किसी का गेटअप भी लेते हैं। ऐसे में साथी स्टूडेंट उन्हें चिढ़ाते हैं। यह भी गलत बात है। अगर कोई ऐसा करता है तो आप तुरंत टीचर से उसकी शिकायत करें। धमकी दे तो बताएं इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आपको कोई धमकी भरा मैसेज दे रहा हो। पापा-मम्मी को नुकसान पहुंचाने की बात कह रहा हो तो घबराने की जरूरत नहीं है। तुरंत शिकायत करें। परिजन, पुलिस, टीचर सभी आपकी मदद करेंगे। हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया सचिव ने बच्चों के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर आदि के संबंध में जागरूक किया। समस्त न्यायिक अधिकारियों द्वारा आवंटित विद्यालय में बच्चों के सुविधार्थ को लेकर शिकायत पेटी (कोर्ट वाली दीदी) भी स्थापित की गई। जिससे विद्यार्थी विद्यालय तथा अपने आवासीय स्थान से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत इस पेटी में डाल सके। ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे अभियान राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर की ओर से ट्रांसफार्मेटिव ट्यूजडे (परिवर्तनकारी मंगलवार) अभियान का शुभारंभ किया गया है। जिसका उद्देश्य स्कूली छात्रों को कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों और वर्तमान सामाजिक कानून मुद्दों के प्रति संवेदनशील बनाना है। इसी क्रम में जिला स्तर तथा तालुका स्तर के समस्त न्यायिक अधिकारियों ने राजकीय तथा गैर राजकीय विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साइबर लॉ के बारे में बताया राजेंद्र कुमार अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) पाली ने शहर के पीएमश्री राजकीय बांगड़ उच्च माध्यमिक विद्यालय पाली में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राजेन्द्र कुमार ने आज के युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सदुपयोग तथा दुरुपयोग के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साइबर कानून, साइबर अपराध, साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल, सोशल मीडिया के उपयोग, साइबर सुरक्षा आदि के संबंध में बताया। साथ ही ऑनलाइन गेमिंग की लत के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए अनजान लिंक पर क्लिक न करने की सलाह इस दौरान पीएमश्री राजकीय बांगड़ उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य बसंत परिहार, गुरप्रीत सिंह प्रभारी लीगल एड क्लीनिक तथा पीएम सेठ मुकनचन्द बालिया उच्च माध्यमिक विद्यालय में वाइस प्रिंसिपल एवं प्रभारी लीगल एड क्लीनिक अंबुज पंचौरी, पारी प्रभारी प्रतिभा पांडे सहित अन्य टीचर्स मौजूद रहे।