रेलवे ने सीकर स्टेशन के रास्ते होकर चलने वाली काचीगुडा-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन को अब स्थायी कर दिया है। इतना ही नहीं ट्रेन के नंबर भी बदले गए हैं, वहीं किराया थोड़ा कम कर दिया गया है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार स्पेशल के रूप में संचालित होने वाली गाड़ी संख्या 07053/07054 काचीगुडा-श्रीगंगानगर ट्रेन को अब स्थायी नंबर 17601/17602 से संचालित किया जाएगा। 5 मिनट होगा ठहराव बता दें कि ट्रेन का सीकर स्टेशन पर भी 5 मिनट के लिए ठहराव होता है। सीकर के अलावा यह ट्रेन भोपाल, उज्जैन, जयपुर और बीकानेर जैसे बड़े स्टेशन पर भी 5 से 10 मिनट का ठहराव लेती है। यह ट्रेन काचीगुडा से शनिवार और श्रीगंगानगर से मंगलवार को संचालित होती है। इस ट्रेन के स्पेशल से स्थायी होने पर अब थोड़ा किराया कम होगा। इसके अलावा स्पेशल सिटिजन जैसे लोगों को कंसेशन भी मिलता है। इसके अलावा लेडीज, लोअर बर्थ के लिए रिजर्व कोटा उपलब्ध होता है।