रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए काकिनाडा टाउन-हिसार-काकिनाडा टाउन स्पेशल ट्रेन को अब परमानेंट कर दिया है। पहले इस ट्रेन को 1 मई तक ही चलाया गया था। लेकिन इस ट्रेन का पैसेंजर ट्रैफिक अच्छा होने की वजह से अब इसके संचालन को रेगुलर कर दिया गया है। नॉर्दर्न-वेस्टर्न रेलवे के चीफ PRO अमित सुदर्शन ने बताया कि ये ट्रेन सप्ताह में एक बार अपडाउन करेगी। यह काकिनाडा टाउन से हर मंगलवार और हिसार से हर शुक्रवार को चलेगी। PRO ने बताया कि ट्रेन नंबर 17295, काकिनाडा टाउन-हिसार वीकली ट्रेन 12 मई से हर मंगलवार को काकिनाडा टाउन से सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर रवाना होकर गुरूवार दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर हिसार पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन नंबर 17296, हिसार-काकिनाडा टाउन वीकली ट्रेन 15 मई से हर शुक्रवार को हिसार से दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर रवाना होकर रविवार रात को 9 बजकर 35 मिनट पर काकिनाडा टाउन पहुंचेगी। इन स्टेशनों पर होगा ठहराव यह ट्रेन अपडाउन में सामलकोट, राजमुद्री, ताडेपल्लीगुडेम, एलुरू, विजयवाडा, गुंटूर, मिर्यालगुडा, नल्लगोंडा, चर्लपल्ली, मेडचल, कामारेड्डी, निजामाबाद, बासर, धर्माबाद, नान्देड, पूर्णा, बसमत, हिंगोली डेक्कन, वाशिम, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, धरणगांव, अमलनेर, नंदूरबार, उधना, वड़ोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाडा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, रींगस, सीकर, नवलगढ़, झुंझुनूं, चिडावा, लोहारू व सादुलपुर स्टेशनों पर स्टोपेज करेगी। इस ट्रेन में 2 फर्स्ट मय सैकंड AC, 3 सैकंड AC, 5 थर्ड AC, 8 सैकंड स्लीपर, 4 जनरल बोगी, 2 गार्ड बोगी समेत कुल 24 कोच होंगे।