चौथ का बरवाड़ा| ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चौथ का बरवाड़ा के ब्लॉक अध्यक्ष विमल कुमार मीणा, जिला अध्यक्ष व विधायक इंदिरा मीणा, पूर्व कैबिनेट मंत्री अशोक बैरवा की अनुशंसा पर कालूराम मीना निवासी बंदेडिया को कांग्रेस का सोशल मीडिया प्रभारी मनोनीत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कालूराम मीणा का स्वागत किया। जिला उपाध्यक्ष बसंती लाल सैनी, जमनालाल मीना, बनवारी लाल बैरवा, इकबाल खान, प्रहलाद बैरवा, शंकर लाल सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।