कामवन (कामां) विधायक नौक्षम चौधरी ने हाल ही में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र का हर नागरिक उनका अपना है। उन्होंने कहा, "मेरा कोई भाई-बहन घर में नहीं है, आप लोग ही मेरे भाई-बहन हैं। मेरे घर, दफ्तर और दिल के दरवाजे आपके लिए 24 घंटे खुले हैं।" ठगों और असामाजिक तत्वों को चेतावनी विधायक चौधरी ने मंच से क्षेत्र के ठगों और असामाजिक तत्वों को भी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की कमाई हड़पने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। विधायक नौक्षम चौधरी क्षेत्र के लगातार दौरे कर रही हैं। वे गांव-गांव और पंचायत-पंचायत जाकर हजारों करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कर रही हैं। क्षेत्र के निवासियों का कहना है कि कामवन (पूर्व में कामां) विधानसभा में पहली बार कोई विधायक जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुन रही हैं। डोर-टू-डोर संवाद और आमजन के साथ बैठकर उनकी समस्याएं सुनना नौक्षम चौधरी को एक लोकप्रिय नेता बनाता है।