करौली में पुलिस ने 18.81 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है। थाना कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान हिण्डौन-करौली रोड स्थित अंजनी माता मंदिर के पास एक संदिग्ध युवक को बाइक पर बैठा देखा। पुलिस को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 18.81 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और बाइक भी जब्त कर ली। गिरफ्तार आरोपी प्रवीण शर्मा (33) पुत्र मोहन लाल शर्मा, निवासी पाण्डे रूपवास, थाना रैणी, जिला अलवर है। थाना अधिकारी आध्यात्म गौतम ने बताया कि आरोपी से स्मैक तस्करी के नेटवर्क और सप्लाई चेन के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।