करौली में चंबल नदी के घड़ियाल अभयारण्य क्षेत्र में अवैध खनन रोकने के लिए वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन) पवन कुमार उपाध्याय ने दौरा किया। उन्होंने मंडरायल क्षेत्र में रहुघाट और राजघाट सहित कई जगहों का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण सुप्रीम कोर्ट में घड़ियाल अभयारण्य क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर दायर याचिका के बाद दिया गया था। अधिकारियों ने क्षेत्र की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। दौरे के दौरान उपाध्याय ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा और पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल सहित अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें अवैध खनन पर रोक लगाने और निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद अधिकारियों ने अभय कमांड रूम में सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगरानी व्यवस्था को भी देखा। इस दौरान मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक केएल अरुण प्रसाद, करौली के डीएफओ संजीव शर्मा, डीएफओ ओमप्रकाश जांगिड़ और मंडरायल रेंज की टीम मौजूद थी।