करौली पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 7.03 ग्राम स्मैक जब्त की है। यह कार्रवाई जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार तीसरे दिन की गई। सदर थाना पुलिस ने एक तस्कर को 6.03 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस जब्त स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 90 हजार रुपए बताई जा रही है। इसी तरह कोतवाली थाना पुलिस ने भी एक अन्य युवक को 1.24 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। करौली जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।