करौली के टोडाभीम में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से चाचा-भतीजे समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। 25 घंटे तक चले धरने के बाद मंगलवार सुबह परिजनों और प्रशासन के बीच नौकरी और मुआवजे पर सहमति बनी। इसके बाद मौके पर ही शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया। घटनाक्रम को देखते हुए नांगल शेरपुर में तैनात जेईएन बृजेश कुमार मीना और टेक्नीशियन राम हरी मीणा को निलंबित कर दिया गया। सोमवार शाम हुआ हादसा सोमवार शाम करीब 4 बजे टोडाभीम थाना क्षेत्र की भोपर नदी के पास 11 केवी का तार टूटकर सड़क पर गिर गया। बालघाट थाना क्षेत्र के आखाड़ा गांव निवासी रामबाबू (45), विष्णु (22) और चौबे जाटव (44) हिंडौन से मजदूरी कर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। कच्चे रास्ते पर टूटकर गिरे तार से उनकी बाइक उलझ गई और करंट लगते ही बाइक में आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। चौबे जाटव रिश्ते में विष्णु के चाचा थे, जबकि रामबाबू उनके पड़ोसी थे। तीनों प्रतिदिन मजदूरी के लिए हिंडौन जाते थे। रात भर धरने पर रहे परिजन घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर दिया और मुआवजे व नौकरी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। टोडाभीम विधायक घनश्याम महर और हिंडौन विधायक अनीत जाटव भी धरना स्थल पहुंचीं। एसडीएम अमन चौधरी ने रातभर परिजनों और ग्रामीणों से कई दौर की वार्ता की, लेकिन देर रात तक कोई समझाइश नहीं हो सकी। परिजन तीनों मृतकों के लिए 50-50 लाख रुपए मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान मौके पर डीएसपी मुरारी लाल मीना, एसडीएम अमन चौधरी, एएसपी सतेंद्र पाल सिंह सहित भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा। 25 घंटे बाद बनी सहमति मंगलवार सुबह करीब 25 घंटे की वार्ता के बाद आखिरकार सहमति बन गई। विधायक घनश्याम महर ने बताया -उनकी ज्यादातर मांगें मान ली गई हैं। तीनों मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए के चेक और 50-50 हजार रुपए नकद दिए गए हैं। बाकी 30-30 लाख रुपए की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, साथ ही परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी भी दी जाएगी। सहमति बनने के बाद मौके पर ही मेडिकल बोर्ड ने तीनों शवों का पोस्टमॉर्टम किया और धरना समाप्त हो गया। घ बिजली का तार बाइक में उलझा, चाचा-भतीजा समेत 3-जिंदा जले:आसपास के लोगों ने मिट्‌टी डालकर आग बुझाई, परिजनों ने शव उठाने से किया इनकार करौली जिले में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से चाचा-भतीजे समेत तीन लोग जिंदा जल गए। तार टूटकर सड़कर पर गिर गया, बाइक में उलझते ही आग लग गई। बाइक सवारों को जलते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मिट्‌टी डालकर आग बुझाई। तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। आक्रोशित परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर दिया। घटना टोडाभीम थाना क्षेत्र की भोपर नदी के पास सोमवार शाम 4 बजे की है।(यहां पढ़ें पूरी खबर)