करौली और हिंडौन सहित आसपास के इलाकों में मौसम अचानक बदल गया। दोपहर बाद घने बादल छा गए और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी व हल्की बारिश हुई। इससे तापमान गिरा और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के कारण सड़कों पर पानी बहने लगा। तेज हवा के साथ धूल उड़ने से लोगों को परेशानी हुई। ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने भी बारिश की संभावना को लेकर चेतावनी जारी की है। खेतों में कटाई के बाद पड़ी बाजरे की फसल को बारिश से नुकसान होने की आशंका है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।