करौली जिले की 88 ग्राम पंचायतों में पंचायतीराज चुनाव के तहत शुक्रवार को शाम 6 बजे तक 76.25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सबसे अधिक 78.32 प्रतिशत मतदान करौली पंचायत समिति में हुआ। वहीं, मासलपुर पंचायत समिति में 77.36 प्रतिशत और नादौती में सबसे कम 73.07 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले की करौली, नादौती और मासलपुर पंचायत समितियों में शुक्रवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चला। शांतिपूर्ण मतदान के लिए 271 मतदान केंद्रों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए। वहीं करौली पंचायत समिति की कीरतपुरा ग्राम पंचायत में मुकेश बैरवा उर्फ काडू निर्विरोध सरपंच चुने गए। करौली में सबसे ज्यादा, नादौती में सबसे कम मतदान