राजस्थान पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में सरपंच पद के लिए मतदान पूरा हो गया है। अब मतगणना जारी है। शुक्रवार को 3,626 पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए बैलेट पेपर से वोटिंग हुई। करौली जिले की 3 पंचायत समितियों की 88 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए मतदान हुआ। वहीं, 89 ग्राम पंचायतों के वार्डों में वार्ड पंच पद के लिए वोट डाले गए। करौली में सरपंच चुनाव के नतीजे दैनिक भास्कर न्यूज एप पर लाइव देखे जा सकते हैं। नतीजे देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।